भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम /शहर में संगठन ने हिंदुत्व प्रहरी की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज को प्रेरणा दी है। मंगलवार को कुरूक्षेत्र ग्रुप (पुलकित शर्मा मित्र मंडल आह्वान पर मानव सेवा समिति ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। ग्रुप के सदस्यों द्वारा 50 यूनिट रक्तदाताओं ने पहुंचकर रक्तदान कर हिंदुत्व प्रहरी पुलकित शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया।

उत्साह से पहुंचे रक्तदाताओं ने चर्चा में बताया कि रक्तदान जीवन के अन्य दानों में से सबसे बड़ा है। इससे बीमार व्यक्ति की सेवा के साथ उनका जीवन बचाया जा सकता है। इसी कड़ी में स्वर्गीय हिंदुत्व प्रहरी पुलकित शर्मा स्मृति में मंगलवार को रक्तदान शिविर में जरूरतमंद मरीजो के लिए मानव सेवा ब्लड बैंक में 50 यूनिट रक्त संग्रहीत किया

कुरुक्षेत्र ग्रुप पुलकित शर्मा मित्र मंडल द्वारा हिन्दूत प्रहरी शर्मा की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर मानव सेवा समिति ब्लड बैंक में आयोजित किया गया था।

इस दौरान कुरुक्षेत्र ग्रुप के सदस्य, पुलिकत शर्मा मंडल सहित बड़ी संख्या हिन्दू संगठन के सदस्य मौजूद थे।
