Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बीजेपी MP प्रताप सारंगी को संसद में लगी चोट

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली , ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी संसद की सीढ़ियों से गिर गए। उनके सिर पर चोट लग गई और उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया।

- Advertisement -

सारंगी ने आरोप लगाया कि वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की धक्कामुक्की की वजह से गिरे थे। उन्होंने कहा कि राहुल ने किसी सांसद को धक्का दिया। वह सांसद उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें चोट लगी। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।

- Advertisement -

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्रूखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को राहुल ने धक्का मारा और वे सारंगी के ऊपर गिरे थे। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

इधर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया है और संसद के मेन गेट मकर द्वार पर उनके जमावड़े की वजह से उन्हें संसद के अंदर जाने में भी परेशानी हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने राहुल और प्रियंका के साथ धक्कामुक्की की। इस बीच राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

See also  बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी 26 आरोपियों पर लगा MCOCA
Share This Article