भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशी तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार,
सूरजपुर : भटगांव पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को भटगांव थाना पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक JH 13 H 4660 को रोका। जांच के दौरान वाहन से 7 रास मवेशी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में
संजय राम (40 वर्ष), निवासी तमगे खुर्द, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड)
एनूल अंसारी (40 वर्ष), निवासी ग्राम दतिमा
विकास सिंह (21 वर्ष), निवासी छिपादोहर कला, थाना विश्रामपुर
पुलिस द्वारा मवेशियों के बिक्री एवं परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
मामले में पिकअप वाहन और सभी मवेशियों को जब्त कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध मवेशी तस्करी पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



