AAJ24

[state_mirror_header]

पत्नी पर लगाए आरोपों पर भड़के असम CM सरमा, कहा- ‘कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया से मिली झूठी जानकारी के आधार लगाए आरोप’

Priyanshu Ranjan

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपने परिवार पर लगाए गए विपक्ष के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी का इस्तेमाल करके मेरी पत्नी के खिलाफ झूठे आरोप गढ़े. उन्होंने कहा,” मेरी पत्नी ने झूठे आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मेरी पत्नी के खिलाफ कांग्रेस के आरोप असम चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं, इसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.”

- Advertisement -
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपने परिवार पर लगाए गए विपक्ष के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी का इस्तेमाल करके मेरी पत्नी के खिलाफ झूठे आरोप गढ़े.

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पारिवारिक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन को लेकर उनपर और उनकी पत्नी पर कई आरोप लगाएं.

कांग्रेस के एक्स हैंडल पर पवन खेड़ा का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया,” असम की जनता पूछ रही है. हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे?  भारत के कानून के हिसाब से आप दोहरी नागरिकता नहीं रख सकते, तो क्या रिंकी भुइयां सरमा भारत का पासपोर्ट भी रखती हैं? क्या हिमंता बिस्वा सरमा, अमित शाह के दत्तक पुत्र हैं? और क्या देश के गृहमंत्री को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र की पत्नी 3 पासपोर्ट रखती हैं?

See also  आगामी त्योहारों के दृष्टिगत.....रतलाम पुलिस ने मैदान पर की बलवा परेड : दंगाइयों को काबू करने के लिए किया लाठीचार्ज और छोड़े आंसू गैस के गोले

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “…कोई भी 199 अमेरिकी डॉलर देकर कंपनी पंजीकृत करा सकता है. कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, उन्होंने रिनिकी के नाम से एक और कंपनी बनाई…कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से प्राप्त पासपोर्ट और दस्तावेजों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया. गौरव गोगोई को भी एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने मदद की. पाकिस्तान किस तरह असम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, यह बहुत महत्वपूर्ण है.”

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के इन आरोपों पर जवाब देते हुए सीएम सरमा ने कहा कि उनके आरोप मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हैं. असम की जनता गुमराह नहीं होगी. उन्होंने कहा वह खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे.

वहीं हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा पर पलटवार करने हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार का भंडाफोड़ – गंभीर विसंगतियां उजागर हुईं. प्रसारित किए जा रहे दस्तावेजों में कई स्पष्ट विसंगतियां हैं, जो डिजिटल हेरफेर के एक घटिया और खराब ढंग से किए गए प्रयास का संकेत देती हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के आधिकारिक उपनाम शर्मा के बजाय सरमा का इस्तेमाल किया.

Share This Article