AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी कपिल पैकरा ने अपने जन्मदिन पर किया आयोजन,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । सूरजपुर में 1 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय में ‘रक्तदान महादान’ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक रक्त उपलब्ध कराना रहा।

- Advertisement -

जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिया प्रेरणादायक संदेश-

- Advertisement -

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस कदम को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे जनसेवा की भावना का प्रतीक बताया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों की सहभागिता-

रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम, जिला आवासीय चिकित्सक डॉ. राजेश पैकरा, जिला कार्यक्रम समन्वयक (क्षय उन्मूलन) पिलेश्वर नवरंगे सहित जितेन्द्र दुबे, आकाश दास, योगेन्द्र साहू और अभिषेक ने भी रक्तदान किया।

जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी पहल

इस रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित रक्त से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।आयोजन का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना रहा।

समाज को दिया सकारात्मक संदेश

‘रक्तदान महादान’ जैसे आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन को बचा सकता है।

See also  रतलाम/हिंदू नववर्ष पर तिलक समारोह का आयोजन किया,गुर्जर समाज युवा इकाई ने रत्नेश्वर रोड चौराहे पर
Share This Article