Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मुआवजे के रकम में हिस्से को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपनी सगी मां की हत्या, लटोरी पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । लटोरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली विवाद और मुआवजे की रकम को लेकर अपनी ही माँ की हत्या कर दी। चौकी लटोरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गजाधरपुर (दर्रीपारा) निवासी श्रीमती फलेन बाई चेरवा (50 वर्ष) को उनके पुत्र डिगम्बर प्रसाद चेरवा ने मसाला पीसने वाले पत्थर (लोढ़ा) से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले गए, जहां इलाज के दौरान 10 मई 2026 की शाम उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

     मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सहायता केंद्र मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से मर्ग डायरी प्राप्त हुई। इसके बाद चौकी लटोरी में अपराध क्रमांक 126/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए।

     अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन तथा एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए।पूछताछ में आरोपी डिगम्बर प्रसाद चेरवा (34 वर्ष) ने बताया कि उसके पिता की पिछले वर्ष कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मिलने वाली मुआवजा राशि को लेकर वह अपनी माँ से नाराज रहता था। आरोपी का कहना था कि मुआवजे में उसे भी हिस्सा मिलना चाहिए, लेकिन मृतिका ने पैसा देने से इनकार कर दिया था।

See also  छत्तीसगढ़ में मिला बाघ का शव, जहरखुरानी की आशंका

    इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने अपनी माँ से खाना मांगा, जिस पर माँ ने खुद निकालकर खाने की बात कही।इसी दौरान पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद को लेकर आरोपी गुस्से में आ गया और घर में रखे लोढ़ा से सिर पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोढ़ा भी जब्त कर लिया है।

     इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अरूण गुप्ता सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Share This Article