AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में पद्मावती मंदिर से राजापुरा तक निकली भव्य 111 फिट लंबी चुनरी यात्रा,जयकारों से गूंजा शहर-हजारों श्रद्धालु शामिल,जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों की रही सक्रिय उपस्थिति

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 25 मार्च (बुधवार)। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर शहर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य चुनरी यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम की शुरुआत राजमहल स्थित श्री पद्मावती मंदिर में माता पद्मावती एवं चामुंडा माता के पूजन और महाआरती से हुई।

- Advertisement -

इस दौरान चुनरी यात्रा आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल श्रीमती सुमन नागल , अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा , प्रवीण सोनी, मुन्ना लाल शर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, मदन सोनी अजय यार्दे, संजय पेमाल, जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों हिन्दू रत्न श्रद्धैय श्री आनंद गिरी, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंडलेश्वर अखंड ज्ञान आश्रम के श्री देव स्वरूपानंद जी महाराज, एवं महर्षि संजय दवे , मदन सोनी का आयोजन समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

पूजन एवं अतिथि स्वागत के उपरांत सायं सवा 6 बजे महल वाला गेट से भव्य एवं विराट चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा महिलाओं को चुनरी यात्रा को रवाना किया गया।

यात्रा में यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, सुतारो का वास बाजना बस स्टैंड, सागोद रोड एवं शिवगढ़ से होकर निकली। पूरे मार्ग में डीजे एवं ढोल की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए जयकारे लगाते चले।यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। लक्कड़पीठा में भाजपा पार्षद धर्मेंद्र रांका के यहां तथा बोहरा समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मार्ग में वैभव जाट पहलवान, सीमा टॉक, मुकेश त्रिवेदी, राहुल शर्मा, मदन सोनी, नंदकिशोर पवार, करण वशिष्ठ, प्रवीण सोनी, प्रीतेश गादिया एवं एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत कर प्रसादी वितरित की गई।

See also  रतलाम में कैबिनेट मंत्री काश्यप बोले : केंद्रीय बजट व्यापारियों के लिए काफी राहत देने वाला,छोटी-मोटी गलती की आपराधिक धाराओं को हटाया बजट से ; भाजपा द्वारा व्यापारियों से हुआ संवाद एवं परिचर्चा

इसके अतिरिक्त नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं भाजपा पार्षद दिलीप गांधी, राजू सोनी,परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, अक्षय संघवी, रणजीत टॉक, धर्मेंद्र व्यास, रामू डाबी,अक्षय संघवी, विप्लव जैन, निलेश गांधी, राजू पोरवाल, मनोहर पोरवाल, आशीष पाटीदार,अजय यार्दे,अशोक यादव, वैभव जाट, राखी व्यास, सपना दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका (पार्षद), उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, रत्ना पाल, मुकेश गांधी, विपिन सोनी, गोपाल शर्मा, संजय पेमाल, गोविंद सिंह चौहान, कमलेश जोशी, डॉ. रचित अग्रवाल, पुखराज हंसवाला, ऋषि पाटीदार, गब्बर यादव, संजय पंवार, लखन सिंह शेखावत, नीरज चावला, मंगल सोनार्थी, अनिल पांचाल, अर्जुन प्रजापत, सोनू प्रजापत, राहुल शर्मा (एडवोकेट), हेमंत ठाकुर, दिनेश मालवीय, खुशाल बैरागी, चंदन सिंह शेखावत, कृणाल सिंह गोयल, भरत सेन, वासुदेव बैरागी आदि की विशेष सहभागिता रही।

आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल ने बताया कि यह भव्य चुनरी यात्रा लगभग 39 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए 26 मार्च को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में श्री गढ़खंखाई माताजी मंदिर पहुंचेगी, जहां माताजी को चुनरी अर्पित कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की जाएगी। चुनरी यात्रा का यह 26 वां वर्ष है आयोजन समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं माता-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन बताया।

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com