AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में हुआ महामांगलिक का भव्य आयोजन ;महामांगलिक में रोग-शोक-विघ्न नाशक मंत्रों से कराई आत्मशुद्धि,शांतिधारा पाठ मंत्राक्षरों, गौतम अष्टम आचार्य ने कराई श्रवण

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/महावीर धाम तेजा नगर रतलाम में पूज्य गुरुदेव श्री चंद्रशेखर विजय जी महाराज साहब के सुशिष्य पूज्य आचार्य भगवन श्री जिन सुंदर सुरीश्वर जी महाराज साहब तथा पूज्य आचार्य भगवन श्री धर्म बोधि सुरीश्वर जी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन निश्रा में महा मांगलिक का आयोजन हुआ जिसमें विश्व में शांति हो एवं सभी जीवो का मंगल हो इस भावना से पूज्य श्री ने अपने मुखारविंद से महा मंगलिक उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को श्रवण करवाई तथा मांगलिक प्रवचन फरमाए

- Advertisement -

उन्होंने प्रवचन में फरमाया कि भगवान महावीर प्रचंड पुण्य के सम्राट थे उनके पास अखुट संपत्ति होने पर भी संसार की समस्त सुविधाओ का त्याग कर जीव मात्र के कल्याण के लिए उन्होंने संयम ग्रहण किया तथा जिन शासन की स्थापना की

महान दानवीर भीमा फुलड़िया का भी जिक्र किया जिन्होंने शत्रुंजय महातीर्थ के लिए अपनी सर्व संपत्ति को न्योछावर कर दिया आयोजित महा मंगलिक में बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे

लाभार्थी परिवार संघवी मोहन बाई सौभाग्य मल जी परिवार द्वारा गुरु पूजा एवं उपस्थित श्रावक श्राविकाओं की संघ पूजा की गई

See also  रतलाम/सुप्रीम कोर्ट में होगी अब मंदसौर गोलीकांड की सुनवाई;पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने लगाई थी पिटीशन,सुनवाई पर राज्य सरकार अनुपस्थित
Share This Article