Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सीजीपीएससी की तैयारी करने जशपुर से अंबिकापुर आई युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर स्थित किराए के मकान में एक युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिनों पूर्व ही सीजीपीएससी की तैयारी करने जशपुर से अंबिकापुर आई थी। बुधवार की सुबह किराए के मकान में ही रह रही दूसरी छात्रा ने उसे फंदे पर लटका देख मकान मालिक को सूचना दी। फिर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

गांधीनगर पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन अंबिकापुर पहुंचे। पुलिस ने पीएम पश्चात युवती का शव उसके परिजन को सौंप दिया। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

- Advertisement -

जशपुर जिले के फरसाबहार निवासी तनुजा पैकरा पिता बालसाय पैकरा उम्र 28 वर्ष ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर ली थी। वह सीजीपीएससी की तैयारी के उद्देश्य से 25 जुलाई को अंबिकापुर आई थी। वह शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर के गांधी चौक के पास स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। वहीं दूसरे कमरे में अन्य छात्राएं भी रहती हैं।

इसी बीच बुधवार की सुबह एक छात्रा ने उसे फंदे से लटका देख मकान मालिक को सूचना दी। इस पर मकान मालिक व एक पड़ोसी ने उसे कमरे में फंदे पर छटपटाते देख पैर पकड़ लिया। फिर जैसे-तैसे उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस व एसएफएल की टीम ने की जांच

सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी जब्त किया है। संदेह पर पुलिस ने एसएफएल की टीम को बुलाकर जांच कराई।
फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। युवती ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

See also  बसदेई पुलिस ने मारपीट के मामले फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार, एक आरोपी पहले से है गिरफ्तार,

परिजन ले गए शव

पुलिस ने युवती की आत्महत्या की सूचना उसके परिजन को मोबाइल से दी। यह बात सुनकर परिजन बदहवास जशपुर से अंबिकापुर पहुंचे। यहां पुलिस ने पीएम पश्चात युवती का शव उन्हें सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गृह ग्राम चले गए। परिजन द्वारा आत्महत्या के संबंध में किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।

Share This Article