Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

भाजयुमो में नई संगठनात्मक नियुक्तियां, कोमल पटेल बने सूरजपुर संगठन प्रभारी, आनंद ताम्रकार जिला सहप्रभारी

Priyanshu Ranjan

सरगुजा संभाग में भी नई जिम्मेदारियां तय, प्रदेश नेतृत्व के फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर रहेगा फोकस

- Advertisement -

सूरजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ ने संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और विस्तार देने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार शुभम जायसवाल को सरगुजा संभाग का संगठन प्रभारी तथा लोकेश साहू को संभाग सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कोमल पटेल को सूरजपुर जिले का संगठन प्रभारी और आनंद ताम्रकार को जिला सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -

इन नियुक्तियों के बाद सूरजपुर सहित पूरे सरगुजा संभाग के भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।

भाजयुमो सूरजपुर के जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता से सरगुजा संभाग एवं सूरजपुर जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम युवाओं को पार्टी से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे तथा युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश नेतृत्व की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भी विश्वास जताया है कि नई टीम आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।

See also  बसदेई पुलिस ने 9100/- रुपए नकद के साथ चार जुआरियों को किया गिरफ्तार,,,
Share This Article