Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम ने दोहरे पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव, कलेक्टर रेना जमील ने किया सम्मानित,

Priyanshu Ranjan

सुब्रतो मुखर्जी कप में सूरजपुर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, संभाग में गोल्ड और राज्य स्तर पर जीता सिल्वर,

सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-17 बालिका शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में सूरजपुर जिले की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में तैयार टीम ने पहले संभाग स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की और इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर जिले के खेल इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी।

- Advertisement -

कड़े मुकाबलों से भरे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सूरजपुर की बालिकाओं ने शानदार तालमेल, अनुशासन और जुझारूपन का परिचय दिया। संभाग स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। राज्य स्तर पर भी टीम ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनकर रजत पदक अपने नाम किया।

- Advertisement -

इस दोहरी सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बैक, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री शरदेन्दु कुमार शुक्ल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रेमनगर श्री प्रताप सिंह पैकरा, कोच श्री रावेन्द्र वर्मा तथा टीम मैनेजर श्री विमल डुंगडुंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम की सराहना की।

प्रतियोगिता से लौटने के बाद विजेता टीम ने कलेक्टर श्रीमती रेना जमील से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को गोल्ड और सिल्वर पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से पूरे सूरजपुर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देता रहेगा।

See also  संगठन को धार देने की तैयारी: शशि सिंह की अध्यक्षता में सूरजपुर जिला कांग्रेस की अहम बैठक, मनरेगा–SIR पर आंदोलन के संकेत...

सूरजपुर की बेटियों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं भी उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने का दम रखती हैं।

Share This Article