Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सरगुजा साइबर सेल की तत्परता से महाराष्ट्र से चोरी हुई बोलेरो बरामद,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । महाराष्ट्र के नागपुर ग्रामीण थाना मऊदा क्षेत्र से चोरी हुई न्यू बोलेरो वाहन को सरगुजा साइबर सेल की मदद से बरामद कर लिया गया। 7 जून 2026 को अज्ञात चोर वाहन क्रमांक MH 40 BE 4751 को लेकर फरार हो गया था। मामले की जांच करते हुए महाराष्ट्र पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंबिकापुर पहुंची।

- Advertisement -

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सरगुजा साइबर सेल ने तत्काल वाहन की तलाश शुरू की। पतासाजी के दौरान चोरी की गई बोलेरो लटोरी स्थित एक ढाबे में खड़ी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

- Advertisement -

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, जीतेश साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  युवक पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया
Share This Article