Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, कहा- संविधान खत्म करने की हो रही कोशिश

Priyanshu Ranjan

संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती से पहले दिल्ली में ‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन (Mai Bhi Ambedkar Marathon) का आयोजन यूथ नेशनल की और से किया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ‘रन फॉर अंबेडकर’ और ‘रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन 2026 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भापजा-संघ पर संविधान खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग देश में सबको बराबरी का हक नहीं देना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग अंबेडकर की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर सिर्फ दिखावा करते हैं, जबकि उनका असली मकसद संविधान को नुकसान पहुंचाना है।

- Advertisement -

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमले कर रही है और उनके नेता बहुत आक्रामक हैं। पुनिया के अनुसार, सरकार पिछले दरवाजे से संविधान के नियमों की अनदेखी कर रही है। यह मैराथन लोगों को यह बताने के लिए है कि हम सब बाबासाहेब की विचारधारा और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं।

- Advertisement -

32 स्थानों से होकर गुजरी मैराथन

आई.पी. मार्ग, डीडीयू मार्ग, राजघाट, गद्दा चौक, शांति वन, जामा मस्जिद रोड, हनुमान मंदिर, कालीया पुल, तिस हजारी रेड लाइट, युधिष्ठिर सेतु, आईएसबीटी आउट गेट, मोरी गेट, गुजराती समाज कट, एमसीडी चौक, खैबर पास रेड लाइट, मॉल रोड और दिल्ली गेट सहित कुल 32 स्थानों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। राजघाट से शांति वन रोड और जामा मस्जिद से दिल्ली गेट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर महात्मा गांधी मार्ग और अन्य रास्तों की ओर भेजा जाएगा। जामा मस्जिद क्षेत्र में यू-टर्न की व्यवस्था भी लागू रहेगी ताकि वाहनों का दबाव कम किया जा सके।

See also  अपराध सभा में डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर के कड़े निर्देश, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ करें पुलिसिंग,
Share This Article