AAJ24

[state_mirror_header]

बंगाल में पीएम मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बोले- TMC ने युवाओं के सपने कुचले, इनकी तुष्टिकरण की नीति; आरजी कर रेप पीड़िता की मां बोलीं- जबतक न्याय नहीं मिलेगा कंघी नहीं करूंगी

Priyanshu Ranjan

देश के पांच राज्यों में चुनाव की सरगर्मी अपने पूरे उफान पर है। हर पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है सत्ता में आने के लिए। लगातार ताबड़तोड़ रैलियां हो रहीं हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा की। उन्होंने कहा- टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। एक तरफ यहां प्राइवेट सेक्टर का नामोनिशान मिटा दिया है। दूसरी तरफ इनकी सरकार में भ्रष्टाचारियों ने युवाओं के परिवारों के सपनों को भी कुचल दिया है। पीएम ने कहा कि टीएमसी वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है।

- Advertisement -
तुष्टिकरण की नीति ऐसी है कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते। इधर, आरजी कर अस्पताल रेप केस पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने कहा है कि जब तक उनकी बेटी को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, वे अपने बालों में कंघी नहीं करेंगी। रत्ना भाजपा के टिकट पर पानीहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

हल्दिया भाजपा का मजबूत गढ़

जानकारी हो कि, हल्दिया नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का गृह क्षेत्र है। यह राज्य में BJP के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है। पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 16 में से 8 विधानसभा सीटें जीती थीं। 2024 के आम चुनावों में भी इस जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

See also  एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव/30,402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव,35 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार : रतलाम अब स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स के लिये भी जाना जायेगा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हल्दिया के बाद पीएम आसनसोल और बीरभूम भी जाएंगे। यहां पर सभा को संबोधित करेंगे। बीरभूम जिले को TMC का गढ़ माना जाता है। बीरभूम में सत्ताधारी पार्टी का प्रभाव रहा है हालांकि, जिले के कुछ हिस्सों में लंबे समय से आरएसएस का संगठनात्मक नेटवर्क मौजूद है। भाजपा यहां एंटी इनकम्बेंसी का फायदा उठाना चाहती है।

असम चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ी

असम में वोटिंग से एक दिन पहले उदलगुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमारी ने पार्टी छोड़ दी। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने अभी तक पार्टी को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दैमारी का नाम EVM में बना रहेगा और लोग अभी भी उन्हें वोट दे सकते हैं क्योंकि नामांकन वापस लेने की समय सीमा काफी पहले ही खत्म हो चुकी है।

पीएम मोदी की बंगाल को 6 गारंटी

  • पहली- भय के माहौल में आज लोगों को बार-बार कानून से मदद मांगनी पड़ती है। लेकिन हमारी सरकार में आपको न्याय मिलेगा।
  • दूसरी- सरकारी सिस्टम जनता के लिए जवाबदेह होगा।
  • तीसरी- घोटाले, दुष्कर्म हर क्राइम की फाइल खुलेगी।
  • चौथी- जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संत्री, जनता का पैसा नहीं खाने देंगे।
  • पांचवी- जो शरणार्थी हैं, उन्हें सम्मान मिलेगा, जो घुसपैठी हैं, उन्हें खदेड़ा जाएगा।
  • छठवीं- सभी सरकारी कर्मचारियों को इस निर्मम सरकार ने भयभीत करके रखा है। मोदी सरकार आपके साथ खड़ी है। सरकार बनते ही यहां 7वां पे कमीशन लागू करवाएंगे। ये हमारी गारंटी है। इसके साथ ही मैं आपको एक और गारंटी भी देता हूं कि अब तक जिन्होंने प. बंगाल को लूटा है, उन सबका हिसाब होगा।
Share This Article