AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन/जेल अधीक्षक के एक्शन के बाद बड़ा खुलासा ,दुष्कर्म के आरोपी के पास जेल में मिला मोबाइल, पेन ड्राइव और नशे का बंदोबस्त,अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर कानून से खिलवाड़ करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.”- मनोज साहू

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

उज्जैन : केंद्रीय भैरवगढ़ जेल से एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा हुआ. यहां हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों के आरोपों में बंद कैदी और बंदियों के पास मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और नगदी मिली है. इतना ही नहीं जेल के इन बंदियों और कैदियों तक मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा हुआ है, जिससे जेल में हड़कंप मच गया है. ये खुलासा खुद जेल अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाईं के बाद हुआ है

- Advertisement -

केंद्रीय जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया, ” जेल के अंदर बंद कैदियों ने बैरक के बाहर नाली में ही मोबाइल छुपाया था, उसके साथ एक पेन ड्राइव भी प्राप्त हुई है. इसके साथ एक कैदी के पास से तम्बाकू व नगद राशि भी जब्त की गई है. बीते दिनों मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए पकड़ाए एक सुरक्षा कर्मी पर कार्रवाईं की गई थी. जेल में अवैध गतिविधियों में लिप्त बंदी व सुरक्षा कर्मियों की जांच लगातार जारी है. ऐसे लोग जो जेल की छवि धूमिल करने में और अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर कानून से खिलवाड़ करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.”

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने आगे बताया, ” दुष्कर्म का एक कैदी है कुंदन, जो पेरोल पर भी जाता रहता है. जेल में ही मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऐसा लगता है कि शायद कैदी को कहीं से मोबाइल प्राप्त हो गया है और वह उसका इस्तेमाल करता है. सूचना को गंभीरता से लिया और हमने रेकी की टीम बनाकर मंगलवार को मौके से तम्बाकू का पैकेट, 7000रु नगद जब्त किया. शुरुआत में लगा कि मोबाइल की सूचना गलत है और हमें कुछ नहीं मिला लेकिन जैसे ही बैरक के बाहर नाली में हमने देखा तो पॉलीथिन में बंद एक कीपैड मोबाइल मिला और एक पेन ड्राइव भी मिली. इनकी जांच भी की जा रही है

See also  MP/चैक-मैट का लक्ष्य लिए उज्जैन पहुंचे राष्ट्रीय-अतंराष्ट्रीय खिलाड़ी, दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोचक मुकाबले-चार महिला ऑर्बिटर कर रही हैं पहले अंतरराष्ट्रीय रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का संचालन

जेल अधीक्षक के मुताबिक मोबाइल दुष्कर्म के कैदी के पास मिली है लेकिन उसी बैरक में बंद धारा 376 के आरोपी सुखविंदर व धारा 302 के आरोपी तुषार के विरुद्ध भी जांच बिठाई गई है. जेल पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की जा रही है, क्योंकि ये तीनों जेल के गोदाम के काम में भी लगाए गए थे

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि बीते सप्ताह एक पुलिस कर्मी को जेल के अंदर मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में निलंबित कर उसपर जांच बिठाई है. पुलिसकर्मी अंडरगारमेंट्स में मादक पदार्थ लेकर जेल के अंदर जा रहा था. आरोपी पुलिसकर्मी का नाम नरेंद्र चौधरी है. इस मामले के बाद जेल के नियम और सख्त कर दिए गए थे, जिसके बाद एक और खुलासा हो गया.

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com