AAJ24

[state_mirror_header]

तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP ने जारी की कैंडिडेट पहली लिस्ट, केंद्रीय मंत्री मुरुगन समेत इतने लोगों को सूची में मिली जगह

Priyanshu Ranjan

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी (BJP) ने कैंडिडेट पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की लिस्ट में कई बड़े चेहरों को मौका दिया गया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री मुरुगन समेत 27 लोगों के नाम शामिल है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को राज्य की रिजर्व अविनाशी सीट से मैदान में उतारा गया है। जबकि तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल सुंदरराजन को हाई-प्रोफाइल मायलापुर सीट से टिकट दिया गया है।

बता दें कि राज्य में एनडीए के घटक दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत और राजनीतिक दांव-पेच के बीच BJP ने आज शुक्रवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें कई कद्दावर नेताओं को मैदान उतारा है, जो पार्टी के इस दक्षिणी राज्य में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के इरादे को दिखाती है।

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को राज्य की अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व अविनाशी विधानसभा सीट (SC) से मैदान में उतारा गया है। जबकि तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को हाई-प्रोफाइल मायलापुर सीट से टिकट दिया गया है। राष्ट्रीय राजनीति में खास पहचान रखने वाले इन बड़े नेताओं को टिकट देकर BJP तमिलनाडु चुनाव में अपनी चुनावी पकड़ मजबूत करना चाह रही है। हालांकि 27 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का नाम शामिल नहीं है।

- Advertisement -

जबकि कहा जा रहा है कि खुद अन्नामलाई चुनाव लड़ना चाह रहे हैं और पूर्व IPS अधिकारी खुद के लिए कोयंबटूर (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। हालांकि यहां से वनाथी श्रीनिवासन को इस सीट से मैदान में उतारा गया है। वनाथी श्रीनिवासन अभी कोयंबटूर (दक्षिण) सीट से विधायक हैं।

See also  रतलाम अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट : नीट विद्यार्थियों के लिए विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन ,50 से अधिक टेस्ट शामिल
तमिलनाडु चुनावों के लिए BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
क्रम संख्या सीट और प्रत्याशी
1 अवाडी एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)
2 मायलापुर (डॉ.) तमिलिसाई सुंदरराजन
3 थल्ली नागेश कुमार
4 तिरुवन्नामलाई सी. एलुमलाई
5 रासीपुरम (SC) डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार
6 मोदक्कुरिची श्रीमती कीर्तिका शिवकुमार
7 ऊधगमंडलम भोजराजन
8 अविनाशी (SC) डॉ. एल. मुरुगन
9 तिरुपुर (दक्षिण) श्री एस. थंगराज
10 कोयंबटूर (उत्तर) श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन
11 तिरुवरूर गोवी चंद्रू
12 तंजावुर एम. मुरुगानंदन
13 गंधर्वकोट्टई (SC) सी. उदयकुमार
14 पुदुकोट्टई एन. रामचंद्रन
15 अरंथांगी श्रीमती कविता श्रीकांत
16 तिरुप्पत्तूर के.सी. थिरुमरन
17 मनामदुरै (एससी) – पोन. वी. बालगणपति
18 मदुरै दक्षिण – प्रो. रामा श्रीनिवासन
19 सत्तूर – नैनार नागेंथ्रान
20 रामनाथपुरम – जी.बी.एस. के. नागेंद्रन
21 तिरुचेंदूर – केआरएम राधाकृष्णन
22 वासुदेवनल्लूर (एससी) – अनंत अय्यासामी
23 राधापुरम एस.पी. बालकृष्णन
24 नागरकोइल एम.आर. गांधी
25 कोलाचेल टी. शिवकुमार
26 पद्मनाभपुरम पी. रमेश
27 विलावनकोड श्रीमती एस विजयधरानी
Share This Article