AAJ24

[state_mirror_header]

भागवत कथा का पंचम दिवस : गोरक्षा के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए,कुछ विधर्मी लोग गोमाता को पशु समझते हैं -संत हरिराम महाराज,गों सम्मान आव्हान अभियान की संतो ने दिलाई विशेष शपथ

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम /गोरक्षा के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए। कुछ विधर्मी लोग गोमाता को पशु समझते हैं, जबकि वह स्वयं पशु की योनि में जाने लायक हैं। गोमाता हमारी सनातन संस्कृति की धरोहर है और गोमाता से ही हमारा जीवन है। हम सब को मिलकर गोरक्षा के लिए आगे आने की जरूरत है और हम हर हाल में गोमाता की रक्षा करेंगे, चाहे हमारे प्राण ही क्यों न चले जाएं

- Advertisement -

यह बात रामसनेही संत हरिराम महाराज ने सवारियां मंदिर के पीछे करमदी रोड पर सात दिवसीय दिव्य भागवत कथा के पांचवे दिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कही गौरतलब है कि यह कथा खाचरोद गुरुकुल के बच्चों की सहायतार्थ है। इसी प्रकल्प में कथा के मुख्य आयोजक पटेल परिवार द्वारा स्व. मोहनलाल भूतिया पटेल और स्व. ओम प्रकाश भाभना की स्मृति में एक लाख एक हजार एक सौ एक रुपये की राशि गुरुकुल सहायतार्थ प्रदान की। साथ ही श्रीमती धन्नी बाई पातर माली ने 5,000 रुपये की राशि दी गई।

कथा में के दौरान आप और हम संस्था द्वारा भगवताचार्य पंडित कपिल शर्मा और उनकी नारी शक्ति सदस्यों द्वारा पूज्य संत श्री के अभिनंदन किया गया। अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौर, सनातन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल पुरोहित (ए पी बुलियन), जनक नागल, राजेंद्र पुरोहित ने भी पोथीपूजन कर धर्म लाभ लिया।

कथा स्थल पर 21 भूदेव ज्योतिषाचार्य प. श्याम कुमार, आचार्य गोपालआचार्य आशीष के मार्गदर्शन में भागवत के मूल पाठ का पाठन कर रहे हैं। भागवत कथा के पांचवे दिन बाल लीला के सुंदर प्रसंगों का श्रवण कराते हुए 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया।

See also  बोतलबंद पानी पीने वाले हो जाएं सावधान! FSSAI ने हाई रिस्क कैटेगरी में शाम‍िल क‍िया बोतलबंद पानी

इस अवसर पर 27 अप्रैल को होने वाले गों सम्मान अभियान के आव्हान पर विशेष शपथ अखंड ज्ञान आश्रम के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर देव स्वरूपानंद महाराज, गुरुदेव सुजानंद महाराज, स्वामी शरण नंद सरस्वती जावरा, गुरु मां काजल गुरु जागीरदार, मंगलामुखी महर्षि संजयशिवशंकर दवे द्वारा दिलाई गई।

शाम को भगवान पुराण की आरती संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित, पार्षद आयुषी जलज सक्ला, चेतन पटेल, कन्हैयालाल पटेल, तुलसी पटेल, रिना पटेल, अनूप स्वामी आदि ने आरती का लाभ लिया। धर्मसभा का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित ने किया।

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com