Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष  गणावा एवं प्रांतीय संरक्षक मोहनिया का विश्राम ग्रह में भव्य स्वागत समारोह आयोजित ; भील समाज ने समाज हित के मुद्दों पर किया मंथन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम/भील समाज ने आदिवासी विकास परिषद के अधिकारी कर्मचारी प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गणावा एवं श्री भीम सिंह मोहनिया( प्रांतीय संरक्षक) का विश्राम ग्रह रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन पुष्प मालाओं से किया गया।

- Advertisement -

रतलाम में आदिवासी समाज के गंभीर विषय और मुद्दों पर विस्तृत पूर्वक समाज जनों से चर्चा की गई। तथा आदिवासी समाज की ऐतिहासिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह बचाने के लिए भी विचार विमर्श किया गया तथा भील विश्रांति ग्रह के प्रकरण को पुनः न्यायालय में पंजीबद करकर समाज हित में लड़ाई को लड़कर (भील धर्मशाला) को भील समाज को दिलवाले का संकल्प लिया तथा आदिवासी समाज के हित में आगामी रणनीति पर मंथन किया गया।

आदिवासी समाज के ऊपर हो रहेअन्याय,अत्याचार, व्यभिचार, दुराचार, भ्रष्टाचार, शोषण एवं संवैधानिक अधिकारों तथा जल जंगल जमीन के संवैधानिक अधिकार पेसा कानून को पूरी तरह से जमीन पर लागू करने के लिए तथा संरक्षण के लिए शासन, प्रशासन के सामने समक्ष न्याय संगत मांग रख कर शीघ्र विभिन्न मुद्दों पर निराकरण करवाने का आश्वासन दिया है तथा अधिकारी कर्मचारी की अनेक समस्याओं को निराकरण शीघ्र कराने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रेमसिंहगामड़ उपाध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद मध्य प्रदेश, बद्रीलाल कटारिया ,वीरसिंह डोडियार, चुन्नीलाल मुनिया (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जनपद बाजना),चेतन माल, प्रकाश मेडा, कालूराम महाराज,कैलाश भाबर, हरिचरण वर्णावत (वन क्षेत्र प्रभारी एवं संरक्षक), समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

See also  IND vs ENG: भारत का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड जो किसी टीम के लिए तोड़ना हुआ नामुमकिन, इंग्‍लैंड बना ताजा शिकार
Share This Article