भरत शर्मा की रिपोर्ट
भोपाल, 25 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा (मध्यप्रदेश) द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 28 जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें मुरैना से सोनू जाटव, दतिया से गोविंद परिहार, ग्वालियर से राजेन्द्र अकोदिया, गुना से नरेंद्र बड़गुजर (अहिरवार), टीकमगढ़ से मुकेश अहिरवार, अशोक नगर से राजेश पंथी, सतना से राजेन्द्र दहिया, सिंगरौली से सीताराम वर्मा, शहडोल से कमल खटीक, मंडला से जुगल किशोर बघेल, नरसिंहपुर से कमल खटीक, बालाघाट से सिद्धार्थ पाटिल, छिंदवाड़ा से लोकेश उइके, पांडुर्णा से खेवराज सोनकर, नर्मदापुरम से दिनेश चौधरी, हरदा से कमलेश सेनजकर, बैतूल से किशोर बरडे, विदिशा से कमलेश मेहर, धार ग्रामीण से धीरज बालेश्वर एवं अलीराजपुर से सोहन डुडवे शामिल हैं।
इसी क्रम में झाबुआ से गुलाब परमार, खंडवा से वरुण भावरे, बुरहानपुर से राजकुमार बाघ, बड़वानी से मोहन चितावले, शाजापुर से सुनील मालवीय, देवास से प्रमोद मोहनलाल डोगलिया, मंदसौर से रतन अटेला एवं नीमच से रवि गोयल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उक्त जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
