मध्यप्रदेश 25 मार्च इंदौर में कांग्रेस द्वारा जो नियुक्तियां की जा रही हैं उसका विरोध हर मोर्चे पर हो रहा महिलाओं को पद ना देने का विरोध हो ही रहा है, वहीं कुछ विवादास्पद नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल लिया…
इसी तरह का विरोध वार्ड 26 (नेहरू नगर) से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कमलेश पटोरिया ने दर्ज किया है पटेरिया का कहना है कि मेरे वार्ड में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले विकास जाटवा को मंडल अध्यक्ष बना दिया, तो पार्टी के ही खिलाफ काम करने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल को शहर महामंत्री के पद पर नियुक्ति दे दी… इस तरह की विवादित नियुक्ति का मैं पूरी तरह से विरोध करते हुए मांग करता हूं कि इन्हें पदों से तत्काल हटाया जाए और जो कांग्रेस के प्रति सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से काम करते हैं उन जमीनी कार्यकर्ताओं को ये पद दिए जाएं ऐसे लोगों को कांग्रेस में पद देना का कोई औचित्य ही नहीं जिन्होंने पार्टी के नियम विरुद्ध जाकर कार्य किया…
राहुल गांधी को पत्र लिखकर पूछेंगे नियम
कमलेश पटेरिया का कहना है कि लगातार की जा रही विवादित नियुक्तियों के संबंध में राहुल गांधी जी को पत्र लिखकर पूछा जाएगा कि वे उनके मिशन सृजन के नियमों को बताएं कि किस आधार पर इस तरह की विवादित नियुक्तियां की जा रहीं… एक तरफ तो कांग्रेस अनुशासन की बात करती है और दूसरी तरफ खउद ही ऐसे विवादित फैसले लेकर अपने नियम तोड़ती है
