AAJ24

[state_mirror_header]

नागदा/भगवान झूलेलाल जयंती समाजजनो ने हर्षोल्लास के साथ मनाई :झूलेलालजी की आकर्षक झांकी,शिव-पार्वती, कालका माता व भूत मण्डली रही आकर्षण का केन्द्र

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260321 WA0087

- Advertisement -

नागदा(निप्र)- चेटीचंड के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा शुक्रवार 20 मार्च को श्रद्धाभाव के साथ श्री झूलेलाल जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम प्रातः 8.30 बजे मंदिर शिखर पर समाज अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टिलवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सभी समाजजन प्रमुख मौजदू रहे।

तत्पश्चात् 9 बजे भगवान झूलेलाल का अभिषेक, आरती तथा आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह 11 बजे समाजजनो द्वारा आकर्षक वेशभूषा पहन कर एक वाहन रैली पुरे नगर में निकाली गई। दोपहर में भजन कीर्तन, प्रसाद एवं ठण्डाई का वितरण किया गया। दोप. 3 बजे भजन संध्या का आयोजन झूलेलाल मंदिर में हुआ जिसमें मंदसौर से विशेष रूप से पधार रहे माँ म्यूजिकल ग्रुप के सिंगर योगेश गोविंदनानी ने भजनो की प्रस्तुति दी।

शाम को 5 बजे से भगवान झूलेलाल की भव्य व आकर्षक शोभायात्रा पालकी के रूप में निकाली गई जिसमें बेण्डबाजा, डीजे, ढोल, ताशे के साथ कालका माता व शिव-पार्वती का स्वरूप तथा भूतो की टोली आकर्षण का केन्द्र रही शोभायात्रा में बाहुबली शिवजी के रूप में कलाकार की प्रस्तुति अद्भुत रही। शोभायात्रा में भगवान झूलेलालजी के स्वरूप को आकर्षक बग्घी में निकाला गया। इसके साथ ही भगवान झूलेलाल की आकर्षक झाँकी ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिये।

शोभयात्रा झूलेलाल मंदिर से निकलकर जवाहर मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग होती हुई चम्बल तट पर पहुंची। शोभा यात्रा में समाजजन आकर्षक वेशभूषा के साथ नृत्य करते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा का नगर की सामाजिक संस्थाओं एवं आम जनता ने जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया तथा कहीं-कहीं पर आईसक्रीम, शरबत के साथ स्वागत हुआ।

ये थे उपस्थित

See also  Game Changer Box Office: अरे गजब हो गया! 'गेम चेंजर' ने विदेश में रचा इतिहास, हॉलीवुड फिल्मों को चटाया धूल

इस अवसर पर संरक्षक संरक्षक डॉ. एस.आर. चावला, सुरेश पंजाबी, अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टिलवानी एवं ठाकुरदास चंदनानी, बंसीलाल चंदनानी, श्यामलाल खत्री, भगवानदास लीलानी, योगेश तोलानी, ईश्वरलाल धनवानी, अतुल धनवानी, नारायणदास खत्री, तेजूमल पकवानी, गौरव तोलानी, महेश पंजाबी, हरीश राजू तुलसियानी, संदीप रामानी, महेश दासवानी, करण लीलानी, देवेन्द्र चम्पू दासवानी, भरत धनवानी मुरली खत्री, महिला मण्डल अध्यक्ष जशोदा टिलवानी, दुर्गा लीलानी एवं ऋतु वजीरानी, रीटा चावला, रेखा दासवानी, वीना दासवानी, लता दासवानी, गंगा खत्री, कल्पना वजीरानी, रीता पंजाबी, पूजा चंदनानी, पायल टिलवानी, मीना लीलानी उपस्थित रहे

Share This Article