AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam : कॉमर्स कॉलेज के प्रो रवि जोशी हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित : उज्जैन में 30 वा हुआ दीक्षांत समारोह,प्रो.जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम – : सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में 30 वां दीक्षांत समारोह राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की मौजूदगी में स्वर्ण जयंती सभागार में संपन्न हुआ आयोजन में स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम के प्रोफेसर
रवि जोशी को पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

बताया जाता है की प्रतिवर्षानुसार की तरह इस वर्ष भी सम्राट विक्रम विश्व विद्यालय के द्वारा 30 वा दिशांत समारोह 17 मार्च के उज्जैन में आयोजित किया गया था

जिसमे रतलाम कॉमर्स कॉलेज के प्रो रवि जोशी को महामहिम राज्यपाल मांगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने सम्मानित कर पीएचडी की उपाधि प्रदान की है

प्रो. रवि जोशी को पीएचडी उपाधि मिलने की जानकारी के बाद उनके गुरुजन माता पिता, पारिवारिक सदस्यो , इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है साथ ही बधाई और शुभकामनाओं का ताता लगा रहा

इस अवसर पर कुलाधिपति एवं राज्यपाल पटेल ने कहा कि इस समारोह में शामिल होकर उन्हें अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उज्जैन नगरी में प्रवेश करते ही एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इसी विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाला एक विद्यार्थी आज प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन ज्ञान, विज्ञान और ध्यान का वैश्विक केंद्र रहा है।भगवान श्री कृष्ण ने भी इसे अपनी शिक्षास्थली के रूप में चुना था। यह भूमि सम्राट विक्रमादित्य की कर्मस्थली रही है, जो शौर्य, सुशासन और न्यायप्रियता के प्रतीक माने जाते हैं।

See also  Ratlam News; केबिनेट मंत्री काश्यप ने ली बिजली कंपनी के अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश : शहर सहित ग्रामीण में किसी प्रकार की बिजली व्यवस्था न बिगड़े
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com