AAJ24

[state_mirror_header]

RSS के 100 वर्ष पूर्ण ; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों किया 30 यूनिट रक्तदान,रक्तदाताओं का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

- Advertisement -

Ratlam /रतलाम एवं आसपास के जिले की ब्लड बैंको में रक्त की कमी एवं आसपास के जिलों में ब्लड बैंक बंद होने के कारण मानव सेवा समिति रक्त कोष पर रक्त की आवश्यकता का अत्यधिक दबाव विगत माह से चल रहा है परंतु इसके बाद भी मानव सेवा समिति के पदाधिकारीयो , समाजसेवियों, रक्तदान ग्रुप के सक्रिय सदस्यों की मेहनत से रक्त की आपूर्ति के सतत प्रयास जारी है इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों एवं नियमित रक्तदाता के द्वारा 30 यूनिट रक्तदान किया गया नव सेवा समिति द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान किया गया

मानव सेवा समिति के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समाज सेवा के विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं उसी श्रृंखला में वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं स्वयंसेवकों द्वारा हाल ही ग्राम बांगरोद में भी रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया था

IMG 20260314 WA0103

आज भी प्रमुख रूप से गोपाल कृष्ण सोडानी, अभिषेक पाटीदार, दशरथ पाटीदार, दीपक पाटीदार, सुशील शर्मा ,पुनीत मित्तल, प्रदीप माहेश्वरी ,आनंद चौधरी, सूरज लोधी, संदीप पिता परसराम सैनी , आशीष चौधरी, निलेश पाटीदार, अरुण सिंह शक्तावत, कन्हैयाला ल राठौर ,राजेंद्र सिंह परिहार ,सिद्धार्थ जैन, राजेश परमार ,यश मईडा, शैलेश कुमार शाह, मुकुट बिहारी मीणा, हेमंत डेलनपुर, हरि ओम मालीवाड़, मनोज चंद्र, दीपेश वॉफगांवकर, अमन सोमानी ,वैभव सिंह देवड़ा ,भावेश पंडित, प्रखर माहेश्वरी, महेश मकवाना आदि ने रक्त की कमी से पीड़ित मरीजो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए तत्काल मानव सेवा समिति रक्त कोष पहुंचकर रक्तदान किया

इस अवसर पर उमेश मारोठिया, अंकित माहेश्वरी, दीपेश वॉफगांवकर, महावीर जैन, हेमंत मेहता, मोहन मुरली वाला, डॉक्टर इंदरमल मेहता एवं स्टाफ आदि का सराहनीय सहयोग रहा| मानव सेवा समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

See also  Ratlam News; आम जनता को भिखारी कहने वाले मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा
Share This Article