भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम 12 मार्च एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब (ECC) द्वारा उद्यमिता विकास केंद्र (सेडमैप) के सहयोग से तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रतलाम के मार्गदर्शन में रतलाम जिले के उद्योगपतियों के लिए उद्योग संवाद केंद्र (ICC), उद्योग भवन, औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम में होली मिलन समारोह एवं साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया।

एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के संदीप व्यास, अध्यक्ष संभागीय उद्योग संघ एवं वैभव कुमार जैन, अध्यक्ष नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगपतियों के मध्य आपसी सौहार्द, संवाद एवं सहयोग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ वर्तमान डिजिटल युग में उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता बढ़ाना था इस अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में उद्योगपतियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से औद्योगिक सहयोग और समन्वय को सुदृढ़ करने पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत विजय चौरे, जिला समन्वयक, उद्यमिता विकास केंद्र (सेडमैप) तथा विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण जोशी एवं नेहा बोरासी ने साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस सत्र में उद्योगों के डिजिटल लेन-देन, डाटा सुरक्षा तथा संभावित साइबर जोखिमों से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रतलाम के महाप्रबंधक अतुल वाजपेई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
उन्होंने अपने संबोधन में उद्योगों के विकास, डिजिटल सुरक्षा की आवश्यकता तथा शासन की विभिन्न औद्योगिक योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी साझा की।कार्यक्रम में ललित चोपड़ा, चंद्रप्रकाश अवतानी, चंद्रप्रकाश सारडा, पुनीत अरोरा, विश्वास भंडारी, संजय जैन, मनोहर कुमावत, आशीष जैन सहित रतलाम जिले के अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।अंत में आभार वैभव कुमार जैन, अध्यक्ष नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन द्वारा व्यक्त किया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।
