Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव,फागुनी रंगों में सराबोर हुआ,21 मार्च को सामूहिक गणगौर उद्यापन वृहद स्तर पर आयोजित

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

DSC 4871 scaled
रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा जवाहर नगर स्थित राम कृष्ण विवेकानंद आश्रम में फाग उत्सव हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गयाशुरुआत फागुनी साड़ी में सजी-धजी बहनों के मुख्य द्वार पर गुलाल लगाकर स्वागत एवं शगुन स्वरूप मुंह मीठा कराकर की गई।

- Advertisement -

DSC 4853 scaled

कार्यक्रम में महिला मंडल की ऊर्जावान अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी, संरक्षक अनीता दवे, सहसचिव संतोष जोशी एवं कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा को मंचासीन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी एवं सरोज ओझा द्वारा अनीता दवे को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम में पधारी मीनाक्षी रावल, राधा व्यास एवं रक्षा मिश्रा का भी दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

DSC 4868 scaled

भजन गायिका नूतन भट्ट सहित अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी, सहसचिव संतोष जोशी एवं कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा का भी सम्मान किया गया

DSC 4866 scaled

अपने उद्बोधन में अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल द्वारा 21 मार्च को सर्व ब्राह्मण समाज के लिए सामूहिक गणगौर उद्यापन वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के गायक कलाकार द्वारा भव्य फाग उत्सव का आयोजन भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल का उद्देश्य सभी पर्वों को हर्ष और उल्लास के साथ मनाना है तथा ऐसे आयोजनों में सभी बहनों का सहयोग निरंतर मिलता रहे, यही अपेक्षा है।

कार्यक्रम में भजन मंडली ने फाग गीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय एवं रंगमय बना दिया। महिलाओं ने नृत्य कर उत्सव का भरपूर आनंद लिया और रंगों की मस्ती में सराबोर हो गईं।भजन मंडली की संचालिका अर्चना शर्मा, मोना शर्मा, मुन्नी दीदी एवं बसंती दीदी का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में रजनी उपाध्याय, ऋतुराज पुरोहित, पदमा उपाध्याय, माधुरी दुबे, उषा दवे एवं सीमा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

See also  रतलाम के प्रसिद्ध व्यवसायी अख्तर अली ने जमीन के नाम पर की 90 लाख की धोखाधडी : ओवैस मेटल ग्रुप जुड़े सैय्यद अख्तर अली समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

यह थीं मौजूद

इस अवसर पर सरोज ओझा, भावना शर्मा, रानू त्रिवेदी, रीता जोशी, शुभांगी जोशी, बबीता शर्मा, यमुना राजपुरोहित, किरण उपाध्याय, पूजा दवे, राखी व्यास, नीता पंडित, कविता तिवारी, प्रतिभा आप्टे, अपर्णा त्रिवेदी, कविता व्यास, अमीता नागर, मंगला शर्मा, ज्योति शर्मा, दीप्ति दवे, अलका दुबे, इंदु उपाध्याय, दीपा दुबे, रंजना द्विवेदी, सीमा दवे, विजया शर्मा, सन्नो तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, गरिमा उपाध्याय, इंदु पाठक, आशा उपाध्याय, प्रियंका उपाध्याय, सरोज शर्मा, मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।संचालन श्रीमती संतोष जोशी ने तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती सुनीता शर्मा ने माना।

उक्त जानकारी अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी ने दी।

Share This Article