भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम 23 फरवरी मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय सिनेमा को सशक्त बनाने एवं स्थानीय कलाकारों को कला क्षेत्र मे सतत रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मालवा टॉकीज के संचालक एवं प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक राजेंद्र राठौर ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को एक विशिष्ट ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया की वर्तमान में मध्य प्रदेश में मालवी, बघेली, बुंदेली एवं निमाड़ी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों के लिए कोई सरल और स्पष्ट फिल्म नीति उपलब्ध नहीं है।
जो नीति लागू है, वह अत्यंत जटिल है,जिससे स्थानीय फिल्म निर्माताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन द्वारा फिल्म अनुदान के लिए जो रिलीज पॉलिसी थियेटरों की संख्या भी बहुत ज्यादा है, उतने तो क्षेत्रीय सिनेमा के थिएटर मध्यप्रदेश मे नहीं है
साथ ही मल्टीप्लेक्स एवं सिंगल स्क्रीन में आदेशित किया जाए की स्थानीय फिल्मों को सिनेमा हाल में प्रमुखता से दिखाया जाए
राजेंद्र राठौर ने कहा कि वर्तमान फिल्म नीति का लाभ अधिकतर बाहरी फिल्म निर्माता उठा रहे हैं, जबकि प्रदेश के स्थानीय सिनेमा मेकर्स, कलाकारों एवं तकनीशियनों को इससे कोई विशेष सहायता नहीं मिल रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्रीय सिनेमा के लिए अलग अन्य राज्यों की तरह सरल नीति बनाई जाए, ताकि स्थानीय फिल्म निर्माता अधिक संख्या में कार्य कर सकें स्थानीय फिल्मों का निर्माण हो और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हो सके।
यदि क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन दिया जाता है तो मालवा, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र की सांस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा प्रदेश के पर्यटन स्थलों और लोकेशनों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।
मालवा टॉकीज द्वारा प्रदेश के निर्माता निर्देशकों के लिए प्रादेशिक फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने का प्रस्ताव
ज्ञापन के माध्यम से प्रस्ताव रखा गया कि मालवा टॉकीज द्वारा शीघ्र ही एक प्रादेशिक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा, इस फिल्म फेस्टिवल में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ क्षेत्रीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और तकनीशियन भाग लेंगे। यह फेस्टिवल मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय सिनेमा को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
मालवा टॉकीज द्वारा पहले ही मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय सिनेमा की शुरुआत की जा चुकी है
मध्य प्रदेश मे निर्मित की हुई,पिछले एक दशक की एक मात्र बघेली फिल्म कुंवारापुर का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया जा चुका है। इस वर्ष राष्ट्रीय अवार्ड के लिए फिल्म को भेजा गया है
वर्तमान में मालवी फिल्म थारो मारो प्रेम का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग क्रमश: उज्जैन, मंदसौर, इंदौर ओंकारेश्वर महेश्वर, मांडव, रतलाम एवं सैलाना क्षेत्रों में प्रस्तावित है।इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के वे स्थापित कलाकार भी शामिल होंगे, जो वर्तमान में बॉलीवुड में कार्यरत हैं। मुंबई में संगीत निर्माण कार्य प्रगति पर जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों की सहभागिता रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से कुमार सानू,सोनू निगम, उदित नारायण पलक मुच्छाल की मधुर आवाज में फिल्म में रिकॉर्डिंग की जाएगी।
निर्माता-निर्देशक राजेंद्र राठौर ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय सिनेमा के विकास के लिए एक नई, सरल और प्रभावी फिल्म नीति लागू करेंगे, जिससे—प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा,स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा,मालवी फिल्म के निर्माण से हमारे मालवा क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र का प्रसार प्रसार होगा और बॉलीवुड के और भी निर्माता निर्देशक आकर्षित होंगे और हमारे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा ,मालवा टॉकीज को पूर्ण विश्वास है कि मालवा के मोहन यादव की सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश क्षेत्रीय सिनेमा का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
राजेंद्र राठौर बॉलीवुड में 50 से ज्यादा टीवी विज्ञापन फिल्मों का निर्माण निर्देशन कर चुके हैं एवं जल्दी शादी में हंगामा दूरदर्शन पर वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, राजेंद्र राठौड़ के निर्देशन में सोनू सूद, हेमा मालिनी भाग्यश्री उर्वशी रौतेला ,गौहर खान आदि कलाकार काम कर चुके हैं



