भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का आयोजन देशभर में प्रेरणादायक रूप से सम्पन्न हुआ। यह अभियान पूज्य माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में भारत के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 930 शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 12 लाख स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

इसी कड़ी में रविवार प्रातः रतलाम में भी अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (SNCF) के तत्वावधान में त्रिपोलिया गेट के समीप स्थित अमृत सागर तालाब परिसर के एक बगीचे में लगभग 14,000 वर्गफीट क्षेत्र में व्यापक सफाई की गई। तालाब के कोने में लंबे समय से जमा कचरे को स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर हटाया।

अभियान के दौरान नगर पालिका निगम रतलाम द्वारा कचरा उठाने हेतु मशीनें एवं ट्रॉलियों की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभारी विशाल शर्मा, महापौर प्रह्लाद पटेल तथा उज्जैन ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज एवं संयोजक राजकुमार गनवानी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इसके अतिरिक्त डॉ. विशाल गनवानी, सोमेश छबलानी एवं सोनाली डेरवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में SNCF के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में भी सेवा दी गई, जिससे अभियान का संदेश व्यापक स्तर तक पहुँचाया जा सके स्वच्छता अभियान के माध्यम से जल स्रोतों की रक्षा एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया आयोजकों ने इसे केवल एक दिन की गतिविधि न मानते हुए निरंतर स्वच्छता संकल्प को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।



