AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन/सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री सिंह ने सिंहस्थ के प्रचलित कार्यो की समीक्षा बैठक हुई : सिंहस्थ 2028 के निर्माणाधीन कार्यो में तेजी लाए प्‍लान के हिसाब से कार्य करें-मेला अधिकारी,अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्‍तापूर्ण कार्य करने की सख्‍त हिदायत

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

उज्जैन,18 फरवरी। सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभागृह में मंगलवार को सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे अधोसंरचना विकास के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मेला अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सिंहस्‍थ 2028 के अंतर्गत प्रचलित निर्माण कार्यों को लेकर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विगत दिनों नगर निगम में बैठक में जो निर्देश दिए है उनका अक्षरश: पालन किया जाए। किसी ने लापरवाही की तो उनके खिलाफ सख्‍त कार्यवाही की जाएगी।

IMG 20260218 WA0009

श्री सिंह ने कहा कि सभी विभाग समन्‍वय के लिए वरिष्‍ठ अधिका‍रियों से लगातार संपर्क में रहें। कहीं कोई व्‍यावधान आ रहा है तो तुरंत संज्ञान में लाए। श्री सिंह ने कहा कि‍ मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए है कि जो अच्‍छा कार्य कर रहे है उन्‍हें प्रोत्‍साहन दे और देरी से कार्य करने वालों की सूची बनाएं। मेला अधिकारी श्री सिंह ने सिंहस्‍थ 2028 अंतर्गत कार्यों को करने वाली सभी एजेंसियों को कार्य के दौरान सुरक्षा के उपाय किए जाने निर्देश भी दिए।

IMG 20260218 WA0008

बैठक में श्री सिंह ने सिंहस्थ के ऐसे कार्य जिनमें गति धीमी है उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि प्‍लान के अनुसार समय सीमा में गुणवत्‍तापूर्ण कार्य होना चाहिए। मेला अधिकारी श्री सिंह ने सिंहस्‍थ के अंतर्गत प्रचलित कार्यों की समय सीमा तय करते हुए कार्य पूर्ण होने के दिनांक का चार्ट तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए है।

IMG 20260218 WA0006

बैठक में सिंहस्‍थ मेला अधिकारी सिंह ने नगर निगम द्वारा सिंहस्‍थ 2028 के अंतर्गत प्रचलित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जीवन खेडी से सिकंदरी तक दो कि.मी. मास्‍टर प्‍लान रोड पर 1500 मीटर रोड का कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह सिंहस्‍थ बायपास, शनि मंदिर, नक्षत्र होटल से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक मार्ग, जंतर-मंतर से सॉलि‍टर तक रोड निर्माण, गदा पुलिया से मंछामन मार्ग, मुनि नगर से सार्थक नगर मार्ग, इंदौर रोड डी मार्ट मार्ग, सांदीपनि चौराहा से उद्यन मार्ग, गाडी अड्डा से खजूर वाली मस्जिद, वीडी मार्केट छोटी पुलिया तक, मेट्रो से तेलीवाड़ा मार्ग पर प्रचलित कार्य की जानकारी दी गई।

See also  Success Story Of Ridma Kakani/रतलाम की बेटी रिदमा काकानी ने रचा इतिहास; मिसेज सेंट्रल इंडिया 2026 की बनी विजेता,भोपाल में जीता ग्रैंड फिनाले का खिताब

बैठक में कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में रोड निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। त्‍यौहारों के दौरान रोड़ निर्माण कार्य के चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर संबंधित ठेकेदार के माध्‍यम से समय सीमा में गुणवत्‍तापूर्ण कार्य कराएं। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्माण होने वाले गदा पुलिया से रविशंकर नगर मार्ग को जल्‍द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि श्री महाकालेश्‍वर मंदिर तक जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग हो सकेगा। आने वाले समय में श्रावण मास प्रारंभ होने के पहले शहरी क्षेत्र के श्री महाकालेश्‍वर सवारी मार्ग और मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों को गुणवत्‍ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

बैठक में विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी गोपाल डाड, नगर निगम आयुक्‍त अभिलाष मिश्रा, विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी, स्‍मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article