भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम/इंदौर श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस, सीहोर (म. प्र.) के शोधार्थी डॉ. पंकज सोनी ने अपने कठिन परिश्रम, समर्पण के बल पर पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में शोधकार्य पूर्ण कर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्राप्त की है।

उनके शोध का शीर्षक मध्यप्रदेश राज्य के निजी विश्वविधालयो के पुस्तकालय प्रबंधन का विश्लेषणात्मक अध्ययन है। जो कि पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। अपने शोधकाल के दौरान डॉक्टर पंकज सोनी ने चार अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किया तथा दो अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में शोधपत्र प्रस्तुत किए । इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी शोध की क्षमता एवं विषय पर गहन पकड़ का प्रदर्शन किया, बल्कि भारत के शैक्षणिक जगत के गौरव को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित किया ।
डॉ. पंकज सोनी ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने शोध निर्देशक डॉ. नंदकिशोर पाटीदार, मालवांचल विश्वविद्यालय इंदौर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी यादव, रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय, रायसेन के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरिता आर्य, मंदसौर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग एवं पुस्तकालय के समस्त स्टाफ तथा पिता श्यामदरस सोनी,भाई प्रदीप सोनी, मित्र तरुण मिश्रा के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इन सभी का मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा के उनके शोधकार्य की सफलता में आधार स्तंभ रहे हैं।



