भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम। नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड मेंआयोजित रतलाम ट्रॉफी 2026 रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का रविवार को सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में शहर की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। रविवार को मैचों के मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद एवं एम आई सी सदस्य अनीता कटारा, सपना त्रिपाठी, भाजपा पार्षद धीरज कुंवर राठौड़, देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, अनीता वसावा, आयुषी साकला, संगीता सोनी, माया पांचाल, शबाना खान, मनीषा चौहान, स्मिता माहेश्वरी, हिना मेहता एवं प्रीति कसेरा रहीं। मंच पर राखी संघवी व रिंकू बरमेचा उपस्थित रहीं।

दूसरे मैच के अतिथि विशाल शर्मा एवं गौरव त्रिपाठी रहे।संयोजक सुशील संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला एवं आयोजक अक्षय संघवी सहित मित्र मंडल के सदस्य मंचासीन रहे अतिथियों का स्वागत राखी संघवी, रिंकू बरमेचा एवं अक्षय संघवी द्वारा किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं खिलाड़ियों ने अतिथियों का मोतियों की माला से स्वागत किया।
रविवार को खेले गए मैच

पहले मैच में कोहिनूर एवं फाइनेंस 11 के बीच मुकाबला हुआ। कोहिनूर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइनेंस 11 की टीम 50 रन ही बना सकी। इस प्रकार कोहिनूर ने 25 रन से जीत हासिल की। इस मैच में बाबिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच सुपर कॉप एवं महाकाल के बीच खेला गया, जिसमें महाकाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
शनिवार को खेले गए
तीसरे मैच में एमपी पुलिस एवं डिफेंडर के बीच मुकाबला हुआ। एमपी पुलिस ने 55 रन बनाए, जिसके जवाब में डिफेंडर 40 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में डिफेंडर ने जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बाबू दिलीप को दिया गया।
इस आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला सहित हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी, जतीन उपाध्याय, अक्षत उपाध्याय, मोनू मराठा, अंकित परासिया, रुद्र शर्मा सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समिति सदस्य पीयूष कप्तान द्वारा दी गई।



