AAJ24

[state_mirror_header]

मध्यप्रदेश -धार : राकेश साहू भारतीय पत्रकार संघ (AIJ ) के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त ; एआईजे केवल एक संगठन नहीं, पत्रकारों के सम्मान का सशक्त मंच है : श्री साहू

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

FB IMG 1770400334411

- Advertisement -

धार। भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अनुशंसा पर भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय महासचिव पंडित मनोहर मंडलोई ने राकेश साहू धार को भारतीय पत्रकार संघ एआईजे मप्र इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर अनेक शुभ चिंतकों, पत्रकार साथी, स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति ने शुभ कामनाएं दी हैं।

IMG 20260205 WA0113 scaled

भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) की मध्यप्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं राकेश साहू अत्यंत कृतज्ञता एवं विनम्रता के साथ अपना भाव प्रकट करता हूँ। इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु मैं हृदय से राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई का सादर आभार, वंदन एवं अभिनन्दन करता हूँ,जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी हैं।

पत्रकार साहू ने आगे कहा कि मैं यह गर्वपूर्वक साझा करना चाहता हूँ कि एआईजे के स्थापना काल से मुझे इस संगठन से जुड़कर विभिन्न दायित्वों एवं पदों पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।इन वर्षों में एआईजे ने मुझे पत्रकारिता के मूल्यों, संगठनात्मक अनुशासन, संघर्ष, सहयोग और सेवा समर्पण का वास्तविक अर्थ सिखाया है। एआईजे केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता का सशक्त मंच है।यह संगठन निडर पत्रकारिता, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शोषण व दमन के विरुद्ध संघर्ष, तथा ग्रामीण-आदिवासी अंचलों तक पत्रकारों की आवाज़ पहुँचाने के लिए सतत समर्पित है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मेरा संकल्प है कि मैं संगठन की गरिमा को और सशक्त करूँ, सभी साथियों को साथ लेकर चलूँ, और पत्रकार हित, एकता एवं कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूँ।

See also  रतलाम /पत्रकार व कांग्रेस कार्यकर्ता को 5 दिन तक रखा हिरासत में-इंदौर हाईकोर्ट ने धार एडीएम संजीव केशव पांडे को किया तलब,रतलाम में पूर्व SDM पर रहे चुके हैं पदस्थ,व्यक्तिगत उपस्थित होकर दें उतर

उक्त जानकारी राकेश साहू ने दी।

TAGGED:
Share This Article