AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम ट्राफी 2026 में हो रहे रोचक मुकाबले :वंदे मातरम और एमपी फोर्स,इंडियन गोल्ड रिलायबल ने की जीत ,आज खेले जाएंगे तीन मैच

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260206 WA0057 scaled

- Advertisement -

रतलाम 06 फरवरी दो बत्ती स्थित नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में रतलाम ट्रॉफी 2026 रात्रि कालीन क्रिकेट स्पर्धा अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट किया जा रहा

IMG 20260206 WA0058 scaled

टूर्नामेंट में तीसरे दिन गुरुवार के मुख्य अतिथि डीपीके ज्वेलर्स रवि कटारिया,चंदन पिरोदिया, रुपेश पिरोदिया, विनोद पिरोदिया रहे मंच पर सुशील संघवी,अशोक जैन लाला व आयोजक अक्षय संघवी मंचासीन रहे।

IMG 20260206 WA0057 1 scaled

अतिथियों का स्वागत नगर निगम पार्षद एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल द्वारा किया गया तत्पश्चात खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और खिलाड़ियों ने अतिथियों का मोतियों की माला से स्वागत किया।

गुरुवार को पहला मैच कल्टर नाइट और वंदे मातरम के बीच हुआ। वंदे मातरम ने 125 रन बनाएं जबकि कल्ट रनाईट 40 रन ही बना सकी इस प्रकार वंदे मातरम ने 85 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द मैच ललित कुचलानी रहे।

दूसरा मैच उमर फेमस और एमपी फोर्स के बीच हुआ। उमर फेमस में 40 रन ही बनाए 41 रन का पीछा करते हुए तीन आवर में शानदार जीत दर्ज करी इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच वसीम पिपलोदा रहे। जिन्होंने 22 रन बनाए और तीन विकेट लिये।

तीसरा मुकाबला इंडियन गोल्ड रिलायबल और सेठ 11 टीम के मध्य देर रात तक चला। जिसमें इंडियन गोल्ड रिलायबल ने जीत दर्ज की

बुधवार को पहला मैच डिफेंडर और ब्रदर्स के बीच खेला गया जिसमें डिफेंडर ने 28 रन से जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच रयान खान रहे।

दूसरा मैच बाबुस और सुखेड़ा के बीच खेला गया। जिसमें सुखेड़ा ने 8 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द मैच भय्यू रहे।

See also  रतलाम में भ्रष्ट अधिकारियो को चार चार साल के कठोर कारावास की सजा : जावरा नपा की पूर्व सीएमओ नीता जैन और सहायक राजस्व निरीक्षक विजय सिंह शक्तावत भ्रष्टाचार के मामले में दोषसिद्ध,दो दो हज़ार रु के अर्थदंड से दण्डित

तीसरा मैच इंडियन गोल्ड और शेरानी के बीच रहा जिसमें से शैरानी ने 6 विकेट से जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच अखलाक रहे।

आज तीन मैच खेले जाएंगे

जिसमें पहला मैच आईसीसी क्लब और स्टार11 के मध्य रहेगा दूसरा मैच फाइट क्लब और श्री 11 के बीच तथा तीसरा जवाहर और गुरु बायज के बीच खेला जाएगा।

इस आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी,जतीन उपाध्याय,अक्षत उपाध्याय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे

उक्त जानकारी समिति सदस्य पीयूष कप्तान द्वारा दी

Share This Article