AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam Rang Panchami /कल धानमंडी से निकलेगी रंगारंग गेर;रतलाम सांस्कृति मंच नर नारायण ग्रुप द्वारा,फाइटर से होगी रंगों की बौछार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 18 मार्च । रंग पंचमी का त्योहार शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। परंपरा अनुसार रंगारंग गेर निकलेगी। धान मंडी से निकलने वाली गेर में फाइटर से रंगों की बौछार होगी।

- Advertisement -

रंगपंचमी का त्योहार 19 मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर धानमंडी क्षेत्र से रंगारंग गेर निकाली जाएगी। गेर में 5 घोड़े, 1 ऊंट, बैंड, डीजे, ढोल-ताशे के साथ युवाओं की टोलियां झूमती हुई निकलेंगी। गेर रतलाम सांस्कृति मंच नर नारायण ग्रुप द्वारा निकाली जाएगी।

शहर में 33 सालों से गेर निकाली जा रही है। पहले इसका नाम रतलाम जागृति मंच था। अब रतलाम सांस्कृतिक मंच नर नारायण ग्रुप रखा है। ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गेर में शामिल होने वाले सभी युवाओं से अपील की है कि यह रंगों का पर्व है। इसे शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं।

गेर 19 मार्च की सुबह 11 बजे से धानमंडी (रानी जी का मंदिर) से शुरू होगी। जो गणेश देवरी, न्यू क्लॉथ मार्केट, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, हरदेव लाला पिपली, आबकारी चौराहा, ब्राह्मणों का वास, नाहरपुरा होते हुए डालूमोदी बाजार पहुंचेगी। जहां कला अभिनय मंच द्वारा गेर का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गेर का समापन होगा।

रंगपंचमी पर पुलिस भी अलर्ट रहेगी। ड्रोन से नजर रखी जाएगी। कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

See also  परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा....डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का : पवन पाटीदार, लक्षिका दासौंधी, रूपल शर्मा ने हासिल की सफलता
Share This Article