AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/ एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक ; कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सभी पुलिसअधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट IMG 20260203 WA0031

- Advertisement -

रतलाम, 3 फरवरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार द्वारानवीन पुलिस कंट्रोल रूम, रतलाम में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की अपराध स्थिति, अपराधों की प्रवृत्ति एवं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई।

- Advertisement -

IMG 20260203 WA0030

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकग्रामीण) विवेक कुमार लाल, प्रशिक्षु आईपीएसवैभव प्रिय,एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, एसडीओपी रतलाम ग्रामीणकिशोर पाटनवाला, नगर पुलिस अधीक्षक जावरायुवराज सिंह चौहान,एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना श्री मति नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, डीएसपी आजाक अजय सारवान,डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनिशा जैन, जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

बैठक के प्रमुख बिंदु

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी थाना क्षेत्रों में घटित गंभीर अपराधों की विवेचना की समीक्षा की गई। लंबित अपराधों, लंबित मर्ग, अपहृत नाबालिक बालिकाओं की दस्तियाबियों की समीक्षा की गई

जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों की संख्या में वृद्धि पाई गई, वहाँ कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया

गंभीर संपत्ति संबंधी अपराधों

लंबित एवं चिह्नित अपराधों

आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध की गई कारवाई

गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी (ऑपरेशन मुस्कान

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण आदि।

See also  MP/भोजशाला हिन्दुओ को सौंपे, एसआई का आदेश तत्काल रद्द करे केंद्र सरकार ; कोर्ट का आदेश बीजेपी की गलतियों का नतीज़ा- हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर

बैठक के अंतर्गत आगामी दिनों में की जाने वाली कार्रवाइयों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा सभी सीएसपी/एसडीओपी/थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं टारगेट प्रदान किए गए।

एसपी अमित कुमार द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश

लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाए।

सायबर ठगी के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर ठगी गई राशि को होल्ड करवाए जाने एवम आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करे। समय समय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाए।

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम अवयस्क बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए टीम गठित कर अभियान संचालित किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतों का संतोषजनक एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

लंबित फरार एवं स्थायी वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।

आदतन अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में जनसंवाद आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि —

“अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर अंकुश लगाएँ और जनता के साथ संवाद मजबूत करें।”

Share This Article