AAJ24

[state_mirror_header]

प्रेस’ लिखी लग्जरी इनोवा में चल रही थी शराब तस्करी, आबकारी की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Priyanshu Ranjan

प्रेस की आड़ में अवैध शराब तस्करी! एमपी की 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, इनोवा सीज

अम्बिकापुर।:छत्तीसगढ़ में अवैध शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तस्करों ने पुलिस और आम जनता को गुमराह करने के लिए अपनी लग्जरी इनोवा कार पर बड़े अक्षरों में ‘प्रेस’ लिखवा रखा था और इसी आड़ में मध्य प्रदेश से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे थे। आबकारी विभाग की टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक इनोवा कार में एमपी निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम ने दरिमा–नवानगर मार्ग पर ग्राम अडची के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

- Advertisement -

तलाशी के दौरान इनोवा कार से मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 15 पेटियां बरामद की गईं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी लड्डू सिंह पूर्व में सरकारी शराब दुकान में कार्यरत था। नौकरी से हटाए जाने के बाद वह अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़ गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जानबूझकर गाड़ी पर ‘प्रेस’ लिखवाया था ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो और वह आसानी से तस्करी कर सके।

See also  रतलाम की गुंडागर्दी बेखौफ ; कल रात दो बत्ती चौराहे पर 17 वर्षीय नाबालिक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने शराब के साथ-साथ लग्जरी इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है। वहीं, दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। आबकारी विभाग ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article