AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में गणतंत्र दिवस का हर्षोल्लास : बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किए प्रस्तत,कैबिनेट मंत्री काश्यप ने ध्वजारोहण कर ली सलामी,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शा.उ.मा.वि. माणक चौक रहा प्रथम

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

FB IMG 1769445927946

- Advertisement -

रतलाम /जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को उत्साह हर्ष उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर जिले में स्कूली विद्यार्थियो द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ प्रभात फेरिया निकाली गई। मुख्य समारोह पोलोग्राउंड रतलाम में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन चेतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

FB IMG 1769445930413

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा,विप्लव जैन, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित, शासकीय अधिकारी / कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

FB IMG 1769445933413

ध्वजारोहण के बाद समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। समृद्धि एवं शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। एसएएफ, पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट आदि दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया। लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शासकीय विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि श्री काश्यप ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर एवं विनिता ओझा ने किया।

आकर्षक परेड में एसएएफ का प्लाटून रहा अव्वल

See also  रतलाम : बैरवा समाज एकता संगठन ने महापौर पटेल को सौंपा ज्ञापन ; आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग/ ट्युशन के लिए मांगलिक भवन की मांग

FB IMG 1769445936413

 

गणतंत्र दिवस समारोह में परेड कमांडर प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय और सेकंड कमांडर सूबेदार श्रीमती मोनिका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। इसमें एसएएफ, जिला पुलिस बल, जिला महिला बल, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन, शौर्य दल और बेंड दल शामिल था। परेड का प्रथम पुरस्कार एसएएफ 24 वीं वाहिनी जी कंपनी रतलाम को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार एनसीसी जूनियर डिवीजन सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रतलाम को प्राप्त हुआ। तीसरा पुरस्कार एनसीसी सीनियर डिवीजन पुरूष शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम को मिला।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शा.उ.मा.वि. माणक चौक प्रथम रहा

गणतंत्र दिवस समारोह में पांच विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यालयों में मोर्निंग स्टार स्कूल, समता इन्टरनेशनल स्कूल, शासकीय जवाहर पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माणकचौक तथा श्री गुरु तेग बहादुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभावी प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों में प्रथम पुरस्कार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माणकचौक स्कूल को, द्वितीय पुरस्कार मोर्निंग स्टार स्कूल को तथा तृतीय पुरस्कार शासकीय जवाहर पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम को प्राप्त हुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मलखंब की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

झांकीयो मे दिखी शासन की योजनाओं की झलक

गणतंत्र दिवस समारोह में शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती झांकियों में राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगर पालिका निगम, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला शिक्षा केंद्र, यातायात विभाग द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। झांकियों में प्रथम पुरस्कार किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग रतलाम को, द्वितीय पुरस्कार जिला पंचायत तथा तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी विभाग को प्राप्त हुआ।

See also  बस्तर को शांति का इंतज़ार - दिवाकर मुक्तिबोध

ग्राम सागोद में कैबिनेट मंत्री काश्यप ने बच्चों के साथ किया भोजन

IMG 20260126 WA0020

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय स्कूलों में बच्चों को विशेष मध्यान्ह भोजन परोसा गया इस अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन चेतन्य काश्यप ने ग्राम सागोद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन किया। इस दौरान विधायक ग्रामीण मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,विप्लव जैन, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा, एसडीएम आर्ची हरित, जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, सरपंच कैलाश जी, उपसरपंच राजेश धाकड़, श्री सोनी, अशोक धाकड़ सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काश्यप ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मेहनत के साथ पढाई करके निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के लागू होने की वर्षगांठ के रूप में बनाया जाता है। हमारे संविधान में अधिकार एवं कर्तव्यों का विशेष उल्लेख किया गया है। अधिकारो के साथ ही नागरिको कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें सभी को समान अधिकार प्राप्त है।

सागोद ग्राम अब रतलाम शहर की परिधि में आ गया है। सागोद गांव में शहरीय व्यवस्था के अनुसार विकास हो रहा है। अगले पांच वर्षो में रतलाम शहर के आसपास औद्योगिक विकास नये रूप में आकार लेगा, जिसमें सागोद गांव भी शामिल है। गांव में नये उद्योग एवं रोजगार के अवसर मिलेगे। जमीन के दाम भी अच्छे मिलेगे। सरकार द्वारा हर वर्ग एवं गांव को ध्यान में रखकर विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एडीशनल सीईओ श्री निर्देशक शर्मा ने स्वागत भाषण दिया एवं आभार प्रदर्शन डीपीसी श्री राजेश झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री काश्यप् का स्वागत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान साफा बांधकर एवं पुष्पहार से भी किया गया।स्कूली बच्चों ने तिलक लगा कर पुष्पवर्षा कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया । कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि श्री काश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

See also  रतलाम में विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर एलईडी पर हुआ सीधा प्रसारण : केंद्रीय बजट मोदी जी के वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने वाला - कैबिनेट मंत्री काश्यप,भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ता रहे मौजूद
Share This Article