भरत शर्मा की रिपोर्ट

देवास /अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर के स्थापना को एक वर्ष पूर्ण होने व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संस्था राम राम द्वारा खेड़ापति मंदिर पर आकर्षक फूल बंगला सजाकर महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था प्रमुख शैलेंद्र सिंह पवार के कर कमलों से भगवान खेड़ापति सरकार की आरती सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज वृंदावन मथुरा, महामंडलेश्वर वेदांत दास महाराज केसरी नंदन धाम देवास, महामंडलेश्वर मुकेश भारती तराना, आचार्य गौरव, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला महामंत्री राजेश यादव ,नीरज वर्मा,रोहित सूर्यवंशी,जयपाल सिंह पंवार दादा भाई जयपाल सिंह कुशवाहा,अनिल गौतम,हिन्दू वीर रामबाबू शर्मा,यशपाल सिंह पंवार सहित संस्था के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहें हैं।

इंदौर से भी हुए शामिल

महाआरती में करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष दादाभाई अनुराग प्रताप सिंह राघव एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जादौन के और पूरी टीम सम्मिलित हुए
