AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में कांग्रेस कल करेगी विशाल उपवास एवं धरना प्रदर्शन : दूषित पेयजल और इंदौर कांड के विरोध में हल्लाबोल

Priyanshu Ranjan

960px Indian National Congress Flag.svg

- Advertisement -

रतलाम, शहर में पिछले कई दिनों से हो रही दूषित जल की आपूर्ति और इंदौर के चर्चित ‘भगीरथपुरा कांड’ को लेकर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में शनिवार, 17 जनवरी को एक दिवसीय विशाल उपवास और धरने का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जनता के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ का रहेगा खास मुद्दा

कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि रतलाम नगर निगम और प्रशासन शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रहा है। गंदे पानी की सप्लाई से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही, इंदौर के भगीरथपुरा में हुई हृदय विदारक घटना ने प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दोनों ही गंभीर विषयों को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी।

राज्यव्यापी आंदोलन को दी जाएगी धार

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे शनिवार को अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता के हित में होने वाले इस धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा यह केवल एक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि जनता के हक की लड़ाई है। दूषित पानी पिलाकर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। हम इस आंदोलन के माध्यम से सरकार को चेतावनी देंगे कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

See also  Ratlam News/ जिले में शीत लहर के चलते कक्षा नर्सरी से आठवीं तक बच्चों का 6 जनवरी तक अवकाश घोषित :, नौवीं से बारहवीं की कक्षाएं यथावत लगेगी।
Share This Article