भरत शर्मा की रिपोर्ट

Ratlam /रतलाम की पहचान बन चुका जवाहर मलखंभ ग्रुप (Jawahar Mallakhamb Group) एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करने जा रहा है। समूह को 12 जनवरी को अहमदाबाद में आयोजित विशेष कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के समक्ष मल्लखंब प्रदर्शन का गौरव प्राप्त हुआ है।
यह प्रदर्शन भारतीय परंपरा, शारीरिक सामर्थ्य और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त संदेश विश्व को देगा। कार्यक्रम में दल का नेतृत्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मल्लखंब कलाकार जितेंद्र सिंह राणावत करेंगे। दल में शामिल कलाकारों में अभिषेक पाल, दीपक सोलंकी, पुनित पंचाल, अंश सोलंकी, हर्ष मैदा, युवराज पाटीदार, एकता सोलंकी, हीना डागर, जागृति गोस्वामी एवं रिद्धि सोलंकी शामिल हैं जिन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की है।
इस उपलब्धि पर जवाहर व्यायामशाला के संचालक वैभव जाट,गौरव जाट एवं सचिव राजीव रावत ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि जवाहर मलखंभ ग्रुप(Jawahar Mallakhamb Group) भारतीय संस्कृति की प्राचीन खेल विधा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य निरंतर कर रहा है।
प्रधानमंत्री एवं विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के समक्ष होने वाला यह प्रदर्शन न केवल जवाहर मलखंभ ग्रुप (Jawahar Mallakhamb Group) बल्कि पूरे रतलाम के लिए गर्व का क्षण है।



