Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम: समाजसेवी अश्विन शर्मा का वडोदरा में आकस्मिक निधन…शोक की लहर

Priyanshu Ranjan

KCM Advertisment 2025 12x20 1 scaled

- Advertisement -

रतलाम,30 दिसम्बर नगर के प्रख्यात समाजसेवी,रोटरी क्लब डायमंड के अध्यक्ष और विभिन्न खेल संगठनों से जुडे अश्विन शर्मा का आज दोपहर वडोदरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को रतलाम लाया जा रहा है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व.श्री शर्मा को दो दिन पूर्व 28 दिसम्बर की रात अचानक ब्रेन स्ट्रोक आने से वडोदरा ले जाया गया था,जहां विन्स सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल में उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी। उनकी सर्जरी सफल रही थी और आज ही उन्हे आइसीयू से बाहर लाया गया था। लेकिन दोपहर 1.31 पर अचानक उनकी मृत्यु हो गई।

उल्लेखनीय है कि स्व.अश्विन शर्मा सक्रिय समाजसेवी होने के साथ साथ अनेक खेल गतिविधियों से जुडे हुए थे। इसके अलावा वे श्रमिक संगठनों में भी सक्रिय भागीदारी रखते थे। उनके आकस्मिक निधन के समाचार से उनको जानने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्तब्ध रह गया। स्व.श्री शर्मा के निधन से पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त है।

स्व.श्री शर्मा के निधन का समाचार मिलते ही उनके पारिवारिक सदस्य वडोदरा के लिए रवाना हो गए। उनकी पार्थिव देह को रतलाम लाया जाएगा और रतलाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

See also  रतलाम में युवाम का 513 वाँ सत्र लगेगा निशुल्क ‌प्रशिक्षण ; बैंक पीओ , एसएससी , रेलवे की परीक्षा के लिए,21 जुलाई से होगा शुरू
Share This Article