AAJ24

[state_mirror_header]

सब्जी बेचने वाली की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर: चंचल पैकरा ने किया CGPSC ST कैटेगरी में टॉप, सरगुजा के मयंक मंडावी दूसरे स्थान पर

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर। सरगुजा की धरती ने एक बार फिर इतिहास लिखा है। मेहनत और संघर्ष की मिसाल चंचल पैकरा ने CGPSC 2024 में अनुसूचित जनजाति वर्ग में टॉप कर सरगुजा का नाम रोशन कर दिया है। चंचल के पिता किसान हैं और परिवार सब्जी बेचकर जीविका चलाता है। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई के लिए जमीन तक बेच दी थी।

- Advertisement -

CGPSC 2024 की यह पहली मेन्स परीक्षा थी जिसमें चंचल ने सीधे टॉप कर दिखाया है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हो रहा है।

- Advertisement -

वहीं सरगुजा के ही मयंक मंडावी ने ST कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है। मयंक अभी GST इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं और अब वे भी डिप्टी कलेक्टर बनेंगे।

सरगुजा के इन दोनों प्रतिभाओं की सफलता ने जिले में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है।

See also  रतलाम /जिला और शहर कांग्रेस द्वारा बैठक आयोजित ; जिले से 3,000 कार्यकर्ता व नेता कल जाएंगे इंदौर : पानी में जहर ,दवा में जहर ,हवा में जहर,‌ भाजपा का अमृत काल चल रहा है - प्रताप ग्रेवाल,निकम्मा प्रशासन , रतलाम में मौत का इंतजार - पारस सकलेचा
Share This Article