Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News;श्री मोजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी 21 जुलाई को ,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया पोस्टर का विमोचन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,28जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष भी भगवान श्री मोजी शंकर महादेव की शाही सवारी धूमधाम से निकल जाएगी। शुक्रवार को रतलाम आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पोस्टर का विमोचन किया।

- Advertisement -

विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष सावन माह में श्री मोजी शंकर महादेव भगवान की शाही सवारी निकाली जाती है। इस वर्ष भी श्रावण मास के दूसरे सोमवार 21 जुलाई को शाही सवारी निकाली जाएगी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा रतलाम आगमन के अवसर पर शाही सवारी के पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,संभाग प्रभारी जीतू जिराती, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक डा. राजेंद्र पांडे,प्रहलाद पटेल महापौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, श्री मोजी शंकर महादेव भक्त मंडल मौजूद रहे।

See also  Ratlam News; बजरंग दल द्वारा पूर्ण गणवेश में निकली धराड़ में शौर्य यात्रा, जगह - जगह हुआ स्वागत
TAGGED:
Share This Article