AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने की मांग : प्रो अजहर हाशमी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर विचार किया जाए

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/रतलाम,16 जून। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने नगर के प्रख्यात साहित्यकार,चिंतक एवं कवि प्रो अज़हर हाशमी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें पदम् पुरस्कार देने तथा नगर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

- Advertisement -

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रतनपुरी के रत्न प्रो. अज़हर हाशमी जी गहन अध्येता, लेखक, चिंतक अद्भुत रचनाकार के साथ साहित्य जगत के दीप्तिमान दीपक थे निधन से साहित्य जगत के एक युग का अंत हो गया जिसकी क्षतिपूर्ति अपूर्णीय है प्रो. हाशमी की रचनाओं को देश में सम्मान प्रदान किया दिल्ली के लाल किले से अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर हमारे शहर का मान बढ़ाया था , सभी धर्मों के सिद्धांत एवं उसके मर्म को गहनता से समझना, ये उनके जैसे बिरले व्यक्तिव्त के लिए ही संभव था ।

श्री कोठारी ने कहा कि प्रो हाशमी ऐसे रचनाकार रहे जिन्होंने धर्म जाति, सामाजिक सीमाओं से खुद को परे रखा उनका निधन देश व साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने भारत सरकार से यह मांग की है कि प्रो अजहर हाशमी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाने पर विचार किया जाए एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को पत्र लिख कर यह मांग की कि साहित्य जगत के अनमोल रत्न, और सामाजिक एकता के प्रतीक, लेखक, चिंतक और रचनाकार की एक प्रतिमा रतलाम शहर में स्थापित की जावे एवं मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भी भारत सरकार को सिफारिश की जाए कि प्रो हाशमी को पदम् पुरस्कार दिया जावे ।

See also  रतलाम में विराट हिंदू सम्मेलन 11 जनवरी को,तैयारी जोरों - शोरो से ; शहर की 41 बस्तियों में एक साथ होंगे आयोजन, एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे
Share This Article