Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; हाईवे के ढाबों और होटलों पर परोसी जा रही अवैध शराब : निगमों को ताक पर रख बेधड़क चल रहे आहते….क्या पुलिस दे रही संरक्षण

Priyanshu Ranjan

 

- Advertisement -

रतलाम – रतलाम में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है , जिसमे जिले का पूरा पुलिस बल रात्रि में आवागमन करने वाले लोगो की तलाशी ले रहे है , कई के पास तो धारदार हथियार से लेकर मादक पदार्थ तक पाए जा रहे है , जिस पर प्रकरण दर्ज कर उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है

- Advertisement -

हाई वे पर स्थित ढाबा और होटलों में परोसी जा रही शराबियो को ब्रांडेड और मंहगी शराब , बेधड़क चल रहे खुल्ले आम आहते

प्राप्त जानकारी अनुसार जिले भर में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब और अपराध की रोक थाम को लेकर तलाशी ली जा रही है और हाई वे के ढाबा और होटलों पर संचालक बेधड़क शराब परोस रहे है , सूत्रो से प्राप्त वीडियो के आधार पर यह देखा जा सकता है की किस तरह से रविवार के अवसर पर शराबियों का तहखाना नामली के समीप स्थित लव दा ढाबा पर लगा हुआ है

क्या पुलिस थाना दे रहा होटलों और ढाबा को संरक्षण

जिस तरह वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है की शराबियों का जमावड़ा लगा हुआ है , उस हिसाब से तो क्षेत्रीय पुलिस थाना होटलों और ढाबा को संरक्षण दे रहा है , खुल्ले आम होटल और ढाबा संचालक नियमो को ताक पर रख कर पुलिस के संरक्षण में अवैध रूप से शराब परोस रहे है

क्या कहना है नामली थाना प्रभारी का – : मीडिया द्वारा नामली थाना प्रभारी को मामले से अवगत करवाया गया तो थाना प्रभारी द्वारा जल्द कार्यवाही की बात कही

See also  उज्जैन/पुलिस विभाग द्वारा उच्च स्तरीय सेमिनार का आयोजन ; आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर,4-S मॉडल के साथ सिंहस्थ-2028 की ओरः अनुभव, संवेदनशीलता, समन्वय और भविष्य की रणनीति पर चर्चा
Share This Article