Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बागपत में 65 फीट ऊंचा मंच टूटा, 6 की मौत:80 घायल

Aaj 24
By Aaj 24

बागपत बड़ौत।’ उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ जैसे हालात हो गए।

- Advertisement -

हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 80 से अधिक घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोग खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले से अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

- Advertisement -

CG NEWS : कांग्रेस ने बदला नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी

हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 के बीच हुआ। महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था।

उस पर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। वजन बढ़ने से पूरा मचान नीचे गिर गया।

See also  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान : मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 8 अक्टूबर कोप्रदान किया जाएगा पुरस्कार
Share This Article