Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ; दीनदयाल नगर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा,घर का नौकर ही निकला मास्टर माइंड की,तीन आरोपी गिरफ्तार,65 लाख के जेवरात और नगदी बरामद

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 20 जनवरी । शहर के दीनदयाल नगर स्थित एक सूने घर में खिडकी का कांच तोडकर अंजाम दी गई लाखों की चोरी का पुलिस ने चौबीस घण्टे के भीतर खुलासा कर दिया है। घर के नौकर ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था। आरोपीगण मकान से 12 लाख रु. नगद के अलावा लाखों रुपए के जेवरात चुराकर ले गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दस लाख नगद समेत करीब 65 लाख के जेवरात बरामद कर लिए हैैं।

- Advertisement -

पुलिस सूत्रों के अनुसार,दीनदयाल नगर मेनरोड निवासी सुनील पिता माणकलाल मूणत ने रविवार को थाने पर रिपोर्ट कर सूचना दी कि उनके घर में बेटे की शादी का कार्यक्रम होने से घर के सभी लोग एक दिन पहले से ही घर पर ताला लगाकर चम्पाविहार मैरिज गार्डन में गए हुए थे। रविवार रात करीब साढे बारह जब वे अपने घर पंहुचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पडा था। कोई अज्ञात बदमाश रसोई घर की खिडकी का कांच तोड कर घर के अन्दर घुसे और अलमारी का दरवाजा तोड कर सोने चांदी के जेवरात,चांदी की सात सिल्लियां,सोने की तीन डल्ली और 12 लाख रु. नगद चुराकर ले गए। सुनील मूणत की रिपोर्ट पर दीनदयाल नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया । पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की पाताराशी एवं माल मशरूका की बरामदगी हेतु प्रशिक्षु आई पी एस विक्रम अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में थाना डीडी नगर, सायबर सेल, सीसीटीवी और फिंगर प्रिंट शाखा के साथ अलग अलग टीम का गठन किया गया।

See also  मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कटनी-दतिया के SP और चंबल रेंज के IG-DIG हटाए गए; पत्रकारों के साथ विवाद ने बढ़ाया तनाव

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी में दिखाई देने वाले संदिग्धों का पुलिस टीम द्वारा रूट ट्रैक किया गया। सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर भी संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिसके आधार पर संदिग्ध अनिल डामोर तथा अमृत लाल देवड़ा को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी पवन डोडियार की मदद से चोरी करना स्वीकार किया। पवन डोडियार फरियादी के घर पर नौकर है। इस कारण पवन को घर में रखे पैसे और जेवरात के बारे में सटीक जानकारी थी। घर में शादी होने से परिवार जब गार्डन में गया था तो पवन ने ही आरोपियों अनिल और अमृतलाल को चोरी करने के लिए बुलाया था।

पवन के बताए समय अनुसार अनिल और अमृतलाल द्वारा घर में घुसकर चोरी की और ट्रेन से बड़ौदा और वहां से इंदौर की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात, चोरी के पैसे से खरीदे 02 आई फोन, नकद राशी जप्त करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों द्वारा चोरी के पैसे से 02 एप्पल फोन खरीदे थे। पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को इंदौर के पास से माल मशरूका के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार आरोपी

अनिल पिता रतन डामोर उम्र 20 वर्ष निवासी तैरमा बाउडी शिवगढ़
अमृतलाल पिता भूरालाल देवड़ा उम्र 19 वर्ष निवासी तेरमा बाउडी शिवगढ़
पवन पिता गौतम डोडियार निवासी मोखमपुरा बाजना
जप्त मशरूका

See also  Ratlam/ 5 साल की नन्ही बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला : साई श्री स्कूल में अभिभावकों का जोरदार हंगामा,स्कूल प्रबन्धक पर भी कार्रवाई की मांग, प्रशासन ने किया स्कूल सील

सोने की डली 04 नग, चांदी की सिली 06 नग, सोने चांदी के जेवरात, 02 आई फोन, 10 लाख 50 हजार नकद। कुल सोना 675 ग्राम, कुल चांदी 3 किलो * कुल जप्त मशरूका कीमती 65 लाख रुपए*

इनकी रही मुख्य भूमिका

चोरी की वारदात को सुलझाने में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी डी डी नगर, उ नि अनुराग यादव चौकी प्रभारी हाट रोड, उ नि अमित शर्मा, उ नि राजा तिवारी प्रभारी सायबर सेल, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र आर दिलीप रावत, प्र आर नारायण जादौन, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर अभिषेक पाठक, आर पवन जाट, आर पारस चावला, आर दीपक सिंह, आर धीरज यादव, आर मनोहर की प्रमुख भूमिका रही। जबकि उ नि शांतिलाल चौहान, उ नि मुकेश सस्तिया, उ नि देवीलाल पाटीदार, स उ नि दिनेश कुमार मावी, सउनि (रे) देवेंद्र ठाकुर, प्रआर (रे) 84 शांतिलाल डिंडोर, प्र आर अंकलेश्वर पाटीदार, प्र आर मनीष कुमार ओझा, प्र आर नीलेश पाठक, आर 607 देवेंद्र डोडिया, आर (रे) मनोज सोनगरा, आर दीपक वसुनिया, आर अवधेश प्रताप सिंह, आर मकन सिंह परमार, आर संदीप कुमावत, आर टीकम सिंह चुंडावत, आर आशिक मंसूरी आदि ने भी सराहनीय भूमिका निभाई ।

TAGGED:
Share This Article