AAJ24

[state_mirror_header]

पुलिस भर्ती में भेदभाव पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। पुलिस भर्ती का एक विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है कि अब दूसरा विवाद शुरू हो गया है. अबकी बार माना पुलिस कैंप में हो रही पुलिस भर्ती को लेकर विवाद है, जिसमें फिजिकल टेस्ट में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं.

- Advertisement -

नक्सली हमले में 9 DRG जवान-ड्राइवर शहीद : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान

- Advertisement -

माना पुलिस कैंप में पुलिस विभाग में ड्राइवर के लिए हो रही भर्ती में शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी आए हैं, उनका आरोप है कि एडमिट कार्ड होने के बावजूद सीट नहीं है कहकर उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है.

यही नहीं अभ्यर्थियों का आरोप है कि ओबीसी और जनरल का पद नहीं होने का हवाला देकर उन्हें भर्ती प्रक्रिया से वंचित किया जा रहा है. रही-सही कसर फिजिकल टेस्ट में भेदभाव कर पूरी की जा रही है. भर्ती में इस भेदभाव को लेकर अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं.

See also  शहर बंद कर व्यापारी के समर्थन में उतरा चैंबर ऑफ कॉमर्स,तहसीलदार से मारपीट का मामला, कार्रवाई को बताया गलत
Share This Article