AAJ24

[state_mirror_header]

यूपी-बिहार में ठंड से 10 की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

जम्मू-कश्मीर। और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर तेज हो रहा है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में ठंड से 8 लोग और बिहार में 2 लोगों ने जान गंवाई।

- Advertisement -

विधायक के सुरक्षा गार्ड पर हमला: गाली-गलौज से मना करने पर तीन युवकों ने की मारपीट

- Advertisement -

अरुणाचल प्रदेश की सेला झील का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 4 टूरिस्ट फंसे हुए नजर आ रहे हैं। ये सभी जमी हुई झील पर चलते समय उसमें फंस गए। हालांकि बाद में उनका रेस्क्यू कर लिया गया।

देश के 14 राज्यों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा देखने को मिल रहा है। विजिबिलिटी घटने के कारण दिल्ली में रविवार को 160 फ्लाइट लेट हुईं। 7 कैंसिल भी हुईं। वहीं, 60 से ज्यादा ट्रेनें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं। दिल्ली में 3 दिनों में कुल 900 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

राजस्थान में ठंड से फिलहाल राहत है। यहां आज कुछ जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। MP के मंडला में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। राज्य के कई जिलों में 2 दिन बाद सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी 7 जिलों में भारी बर्फबारी के आसार हैं।

See also  Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 MVA पर अकेले एकनाथ शिंदे भारी, कांग्रेस गठबंधन से ज्यादा सीटें पा रही शिवसेना
Share This Article