Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

CG BREAKING: नए साल की रात मातम में बदली: तेज रफ्तार हाईवा ने तीन युवाओं की जिंदगी छीनी

Aaj 24
By Aaj 24

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नए साल की खुशियां एक दर्दनाक हादसे के साथ मातम में बदल गईं। कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में बीती रात तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ठीक नए साल की रात 12 बजे हुआ, जब युवक धार्मिक स्थल तुरतुरिया से अपने गांव लौट रहे थे।

- Advertisement -

तीनों युवक महराजी अर्जुन गांव के निवासी थे और नए साल पर तुरतुरिया में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। रात को वापसी के दौरान, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। कलमीडीह गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

 

See also  निकाय चुनाव ब्रेकिंग : कोरबा के बाद अब रायगढ़ में निगम की नेता प्रपितक्ष निर्विरोध निर्वाचित
Share This Article