Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

तीन इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

Aaj 24
By Aaj 24

सुकमा. जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. तीन इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 1 महिला नक्सली भी शामिल है. गिरफ्तार एक पुरुष और एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख और एक नक्सली पर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित है. थाना चिंतागुफा पुलिस, डीआरजी और 02 री वाहिनी सीआरपीएफ, 203 कोबरा वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई की है. सभी गिरफ्तार नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल थे.

- Advertisement -

Ratlam News ; गुर्जर समाज ने धभाई जी का वास स्थित मंदिर पर लगाया छप्पन भोग व महाआरती कर बाँटी प्रसादी

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुलेदा गांव के जंगल के करीब सुरक्षाबलों ने मुचाकी हुंगा उर्फ ​​जट्टी, कवासी गंगी, माडवी हिंगा और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है. माडवी मेटागुडा आरपीसी के तहत दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का अध्यक्ष था. वहीं दो अन्य नक्सली निचले स्तर के कैडर के हैं.

इधर अंतागढ़ के नयापारा नदी किनारे नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगा कर आरोप लगाया है कि उनके नक्सली लीडर प्रभाकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बैनर के माध्यम से कहा है कि 19 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर नाके बंदी कर अंतागढ़ से ही प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सुरक्षित तरीके से प्रभाकर को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने को कहा है. बता दे कि प्रभाकर 1997 से नक्सल संगठन में सक्रिय था, जिसके सिर पर करीब 25 लाख रुपए का इनाम घोषित है.

See also  महंत बोले- OBC आरक्षण पर और ज्यादा बवाल मचना चाहिए
Share This Article